फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six year old child murdered in mathura

छह वर्षीय बच्चे का बेरहमी से कत्ल, कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 20 Jul 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नौहझील (मथुरा) Updated Fri, 20 Jul 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
six year old child murdered in mathura
छह साल के प्रिंस का शव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को गांव भैरई के पास एक कुएं में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। 
विज्ञापन


मृतक बच्चे की शिनाख्त छह वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई। वो गुरुवार दोपहर से लापता था। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार प्रिंस की मां कस्बा नौहझील में बैंक से रुपए निकालने के लिए गई थी, जब वो लौटी तो प्रिंस घर पर नहीं मिला। उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पूर्व हुई पिता की हत्या

six year old child murdered in mathura
घटनास्थल पर खड़े पुलिस वाले और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने इसकी सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी प्रिंस की खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह एक चरवाहे ने उसका शव कुएं में पड़ा देखा।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से प्रिंस का शव कुएं से बाहर निकाला। उसका चेहरे खून से सना था। लोगों का कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। वहीं, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  

उधर, मासूम बेटे का शव देखकर मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि तीन माह पूर्व प्रिंस के पिता सुभाष की भी गांव के ही नामजद व्यक्ति ने हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed