फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six victims of snakebite including a woman and a teenager

Agra News: एक महिला व एक किशोर सहित छह हुए सर्पदंश के शिकार

Mon, 05 Aug 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 05 Aug 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Six victims of snakebite including a woman and a teenager
कासगंज। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों को सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने एक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन

गांव गिरधर पुर निवासी अजय (13) पुत्र सुधीरपाल को रविवार की सुबह करीब 9 बजे सांप ने डस लिया। अजय ने बताया कि उसके पिता खेत पर काम कर रहे थे। सुबह वह उन्हें खाना देने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसके पैर में सांप ने डस लिया। सर्प दंश की जानकारी उसने परिजन को दी। पिता सुधीरपाल ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी सर्प दंश की घटना सोरोंजी के गांव कुमरौआ की है।
विज्ञापन

वीनेश (33) पत्नी मुकेश सुबह खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। उसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। घर पहुंचकर उसने सर्प दंश के बारे में पति को जानकारी दी। पति ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सिढ़पुरा के गांधी नगर निवासी नरेश गुप्ता शनिवार की रात्रि बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। आंबेडकर पार्क के समीप बाइक के नीचे सांप आ गया और उसने नरेश गुप्ता के पैर में डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सोरोंजी के गांव ताखरू निवासी चंद्रपाल को खेत में काम करते समय सांप ने पैर में डस लिया। वहीं पटियाली के हथौडा़वन निवासी रतनसिंह को चारा काटते समय सांप ने डस लिया। जनपद एटा थाना मारहरा के गांव मीरापुर निवासी काजल (15) पुत्री दुर्गपाल घर में सफाई कर रही थी। उसी दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। उसके भाई कुशनवीर ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नरेश गुप्ता की हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं अन्य का उपचार जिला अस्पताल पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed