फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six vicious thieves caught by Agra police used to target closed houses

UP News: आगरा पुलिस के हत्थे चढ़े छह शातिर चोर, बंद पड़े मकानों को बनाते थे निशाना, रात में घूमते थे टेंपो लेकर 

Fri, 03 Jun 2022 06:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 06:34 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों को शास्त्रीपुरम से पकड़ा है। इनके पास से तमंचे और चोरी के माल भी बरामद हुआ है। गिरफ्त में आए इस गिरोह के सदस्यों ने चोरी की कई वारदातों को स्वीकार किया है।
 

विज्ञापन
Six vicious thieves caught by Agra police used to target closed houses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में थाना सिकंदरा पुलिस ने शास्त्रीपुरम में चोरी की योजना बनाते चोर गैंग गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी का माल और तमंचे बरामद किए गए हैं। गैंग के सदस्य टेंपो लेकर रात में घूमते थे। इसके बाद बंद घरों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम देते थे।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सिकंदरा निवासी राहुल उर्फ कुनाल, ताजगंज निवासी टिंकू, शास्त्रीपुरम निवासी अभिषेक सनुजा उर्फ मोटा, ताजगंज के पक्की सराय निवासी रिहान खान मेवाती, लोहामंडी निवासी जयप्रकाश वर्मा और सत्यकरन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से जेवरात, 2.09 लाख रुपये, टेंपो, दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

इन क्षेत्रों में थे सक्रिय 

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह टेंपो से सिकंदरा और जगदीशपुरा क्षेत्र की कालोनियों में घूमते हैं। बंद घरों के ताले तोड़ते हैं। 15 अप्रैल को दहतोरा में एक बंद मकान से जेवरात और 25 हजार रुपये चोरी किए थे। 22 मई को शास्त्रीपुरम में चोरी की थी। रिहान पूर्व में आवास विकास कॉलोनी में डॉक्टर की कोठी में डकैती डालने में शामिल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जा चुका है जेल 

पुलिस ने पूर्व में रिहान गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसने जेल से बाहर आकर चोरी की वारदात करना शुरू कर दिया। उस पर दस मुकदमे दर्ज हैं। वहीं राहुल पर सात, टिंकू पर चार, अभिषेक, जयप्रकाश और सत्यकरन पर दो दो मुकदमे दर्ज हैं।

अलमारी के कारखाने से औजार और पंखों की कॉपर चोरी

वहीं एक अन्य मामले में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर छह में चोरों ने बृहस्पतिवार रात को अलमारी बनाने के कारखाने में चोरी की। चोरों ने औजारों के साथ कारखाने में लगे पंखे खोल लिए। उनकी बाइंडिंग में आग लगाकर कॉपर निकाल ली।

सुबह हुई घटना की जानकारी 

सेक्टर छह निवासी राकेश गर्ग का सेक्टर पांच के पास स्टील की अलमारी बनाने का कारखाना है। शुक्रवार सुबह राकेश कारखाने पर आए तो चोरी का पता चला। चोर वेल्डिंग के औजार, कॉपर और पीतल का सामान ले गए। कारखाने में छह पंखे लगे हैं। चोरों ने पंखों को खोल लिया। उसमें लगी बाइंडिंग में आग लगा दी। इसके बाद कॉपर निकालकर ले गए। कारखाने में दो महीने में दूसरी चोरी की वारदात हुई है। पहले व्यापारी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। आशंका है कि दोबारा एक ही गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed