{"_id":"5e5e6c1f8ebc3eeb707c2a4a","slug":"six-person-detected-coronavirus-team-samples-for-35-people","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरसः छह लोगों में लक्षण मिलने के बाद चिंता में आए करीबी, पहुंचे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरसः छह लोगों में लक्षण मिलने के बाद चिंता में आए करीबी, पहुंचे जिला अस्पताल
Wed, 04 Mar 2020 04:37 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Mar 2020 04:37 PM IST
सार
नौकरानी, खाना बनाने वाली समेत 35 के लिए नमूने
विज्ञापन
अस्पताल में जांच के लिए जाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के लक्षण मिलने वाले जूता कारोबारी के संपर्क में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। यह सभी जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें जूता कारोबारी की नौकरानी, खाना बनाने वाली तक शामिल है।
जूता कारोबारी के छह सदस्यों में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद रैपिड रिस्पांस टीम भी सक्रिय हो गई। इनसे संपर्क में आने वाले सभी को जिला अस्पताल बुलाया। इनमें से नौकरानी, ड्राइवर, माली, खाना बनाने वाली, इनके कारखाने में कार्य करने वाले कर्मचारी भी शामिल रहे।
ऐसे और भी जूता कारोबारी भी रहे, जो इनके संपर्क में रहे और व्यापार संबंधी कामकाज के लिए एकदूसरे से मिले। यह सभी देर शाम तक जिला अस्पताल पहुंचे। रैपिड रिस्पांस टीम ने इन सभी को आइसोलेशन वार्ड में बिठाया और नमूने लेकर भेज दिया।
विज्ञापन
इन सभी को चिकित्सकीय टीम ने मास्क लगाने और घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। जिला अस्पताल के एसआइसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि संभावित मरीजों के संपर्क में आने वाले 35 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेज दिया है।

होटलों में ठहरे पर्यटकों पर खुफिया नजर
ताजनगरी में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने के बाद पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। होटलों में ठहरे पर्यटकों पर खुफिया नजर रखी जा रही है। होटल संचालकों से चीन, इटली, सऊदी अरब और साउथ कोरिया के पर्यटकों की सूची मांगी गई है। चीन घूमकर आने वालों की भी जानकारी देने के लिए कहा गया है।
होटल संचालकों से कहा गया है कि वह किसी भी बीमार पर्यटक के बारे में तुरंत जानकारी दें। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एलआईयू भी अलग से नजर बनाए हुए है। होटलों में संदिग्ध पर्यटक मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से चेकअप कराएंगे। नमूने लिए जाएंगे।
मास्क खरीद रहे पुलिसकर्मी
एहतियात के तौर पर कई थानों के पुलिसकर्मियों ने मास्क खरीदने शुरू कर दिए हैं। पुलिसकर्मी रोजाना पीड़ित और आरोपियों के मेडिकल के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जाते हैं। ऐसे में संक्रमण से बचने के लिए मास्क खरीद रहे हैं।