फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six patients found dengue infected, figure reaches 99

Agra News: छह मरीज मिले डेगू संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 99 पर

Sat, 23 Sep 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six patients found dengue infected, figure reaches 99
कासगंज। जिले में डेंगू, मलेरिया से हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार को छह नए डेंगू मरीज और सामने आ गए। जिससे डेंगू संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 99 पर पहुंच गया। वहीं दो मरीजों में टाइफाइड की भी पुष्टि हुई। मरीजों की जिला अस्पताल, निजी क्लीनिकों पर मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। एक मरीज को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम तैयबपुर कमालपुर निवासी ममता (34), कासगंज निवासी चेतन (26) के बुखार की शिकायत मिलने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। रक्त की जांच में दोनों में डेंगू की पुष्टि हो गई। बदनपुर सहावर निवासी गौरव कुमार माथुर (22), पटियाली के बछुइया निवासी सुमित कुमार (22), लधौली निवासी रिंकी (25) नदरई निवासी मिथुन (17) के बुखार की शिकायत मिलने पर परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक की जांच में मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर सुबह से ही मरीजों की कतार लगी रही। ओपीडी बंद होने तक 1009 नए मरीज अस्पताल पर आए। वहीं 335 पुराने मरीज पहुंचे। जिससे काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ संक्रामक रोग विभाग में रही। 172 मरीज बुखार से पीड़ित होकर आए। इनमें से 96 मरीजों के रक्त की जांच की गई। जबकि डायरिया के 38 व सांस के 45 मरीज पहुंचे। भीड़ अधिक होने से मरीजों के बीच आपाधापी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed