फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Pakistani numbers in call details, there was a plan for mass conversion

Agra News: काॅल डिटेल में छह पाकिस्तानी नंबर, सामूहिक धर्मांतरण की थी योजना

Fri, 01 Aug 2025 01:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Six Pakistani numbers in call details, there was a plan for mass conversion
आगरा। अवैध धर्मांतरण गिरोह के सरगना दिल्ली निवासी अब्दुल रहमान की काॅल डिटेल में पाकिस्तान के छह नंबर निकले हैं। इन पर आरोपी लगातार बातचीत किया करता था। यह बातचीत किस संबंध में थी? अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट से सामने आया है कि वह सामूहिक धर्मांतरण की भी योजना बना रहा था। इसके लिए उसके साथी अलग-अलग राज्यों की युवतियों के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक, युवतियों को एक साथ लाकर धर्मांतरण कराया जाता।
विज्ञापन

सदर की रहने वाली दो सगी बहनों को पुलिस ने 18 जुलाई को कोलकाता के तपसिया इलाके से बरामद किया था। उनका धर्मांतरण कराया गया था। पुलिस ने एक साथ कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को पकड़ा था। बाद में चार लोग और पकड़े गए। पूरे गिरोह में मुख्य रूप से दिल्ली का अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल सिंह, गोवा की एसबी कृष्णा उर्फ आयशा और सराय ख्वाजा का रहमान कुरैशी शामिल थे। अब्दुल रहमान जेल में सजा काट रहे कलीम सिद्दीकी के लिए काम कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने अब्दुल रहमान की काॅल डिटेल निकाली है। साथ ही व्हाट्सएप चैट को रिकवर किया गया है। जांच टीमों को इसमें सामूहिक धर्मांतरण की योजना पर काम करने की बात का पता चला है। पुलिस के मुताबिक, वह महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में सामूहिक धर्मांतरण कराने की योजना बना रहा था। इसके लिए अपने साथियों को सक्रिय कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह व्हाट्सएप पर चैट किया करता था। छह पाकिस्तानी नंबर पर भी उसकी लगातार बातचीत मिली है। जांच टीमें उससे पूछताछ में लगी हैं। इन नंबरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। यह देखा जा रहा है कि जिन लोगों से बातचीत हो रही है, वो कहां के रहने वाले हैं। वह अब्दुल रहमान से क्या करवाना चाहते थे।
------------

चार अन्य आरोपियों से भी पूछताछ
अब्दुल रहमान ही नहीं गिरोह में आयशा, रहमान कुरैशी, हसन अली और मोहम्मद अली की भी बड़ी सक्रियता सामने आई है। यह लोग युवतियों को धर्मांतरण के लिए तैयार करते थे। उन तक फंडिंग पहुंचाते थे। उनके रहने का इंतजाम करते थे। रहमान कुरैशी यूट्यूब चैनल चला रहा था। इस पर वह वीडियो डाला करता था। उसके डेढ़ लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इन आरोपियों की भी काॅल डिटेल और व्हाट्सएप चैट निकाली गई है। इससे भी पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं। इस पर टीमें कार्य कर रही हैं। सभी से अलग-अलग सवाल किए जा रहे हैं।



----------------
अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस लगातार पड़ताल में जुटी है। रिमांड पर लिए गए अब्दुल रहमान से कई जानकारी हाथ लगी हैं। उसकी काल डिटेल में पाकिस्तानी नंबर से बातचीत होने का पता चला है। व्हाट्सएप चैट भी निकाली गई। इसमें सामूहिक धर्मांतरण कराने की योजना बनाए जाने की पुष्टि हुई है। अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की गई है। - दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed