{"_id":"69c8182bed8bac96ac089024","slug":"six-month-old-baby-dies-immediately-after-blood-transfusion-at-hospital-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अस्पताल में खून चढ़ाते ही छह माह के बच्चे की मौत, इलाज की फाइल लेकर भाग गए डाॅक्टर और स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अस्पताल में खून चढ़ाते ही छह माह के बच्चे की मौत, इलाज की फाइल लेकर भाग गए डाॅक्टर और स्टाफ
Sat, 28 Mar 2026 11:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:35 PM IST
सार
डॉक्टरों ने खून चढ़ाने की जरूरत बताई तो सलमान खुद खून देने को तैयार हो गए। स्टाफ ने अस्पताल के ही ब्लड बैंक से खून लेकर चढ़ाने की बात कही। खून चढ़ाते ही बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। दूसरे अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में अस्पताल में खून चढ़ाने के दौरान छह माह के नवजात की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक के कहने पर परिजन दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
शहीद नगर की रेडियो कालोनी निवासी सलमान ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह छह माह के बेटे हुरान को पेट दर्द की शिकायत पर शहीद नगर स्थित अस्पताल ले गए। वहां से बच्चे को दूसरे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टरों ने खून चढ़ाने की जरूरत बताई तो सलमान खुद खून देने को तैयार हो गए। हालांकि स्टाफ ने अस्पताल के ही ब्लड बैंक से खून लेकर चढ़ाने की बात कही।
खून चढ़ाते ही बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। स्टाफ ने उसे दूसरे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराने के लिए रेफर कर दिया। हालांकि वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन जब अस्पताल वापस पहुंचे तो वहां स्टाफ नहीं था। बच्चे की फाइल, इलाज की दवाएं, खून की बोतल समेत सारा सामान गायब था। विरोध करने पर सफाईकर्मियों ने धक्का देकर भगा दिया। थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।