फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six miscreants of robbery gang arrested in agra

आगरा: लूट करने वाले गिरोह के छह बदमाश गिरफ्तार, कार और लूटा हुआ माल बरामद

Sat, 20 Nov 2021 08:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 08:52 PM IST
सार

लूट करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को शुक्रवार की शाम पिनाहट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस, कार, मोबाइल, सोने की एक अंगूठी और 6340 रुपये बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Six miscreants of robbery gang arrested in agra
पुलिस ने दबोचे छह बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र में पुलिस ने लूटपाट और चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी राजस्थान के धौलपुर जिले के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ थाना पिनाहट में मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए बदमाशों से कार और लूट का माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को थाना पिनाहट पुलिस की सूचना मिली थी कि कार सवार कुछ संदिग्ध सूबेदार पुरा के पास गिट्टी प्लांट में खड़े हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे दो तमंचे, चार कारतूस, एक सोने की अंगूठी, 6340 रुपए और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। 
विज्ञापन

 

पुलिस ने बदमाशों को भेजा जेल
थानाध्यक्ष पिनाहट प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे बदमाशों के सूबेदारपुरा गांव के समीप मौजूद होने की सूचना मिली थी। इस पर थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ घेराबंदी की। गिट्टी प्लांट के पास से पुलिस ने कार समेत छह लोगों को पकड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में पवन उर्फ नैना, पवन कुमार, कोक सिंह, ओमकार, विष्णु और जीतू निवासीगण राजाखेड़ा, राजस्थान हैं। एसओ के मुताबिक सभी आरोपी शातिर बदमाश हैं। पूछताछ में पता चला कि इन्हीं बदमाशों ने भदरौली आदि कई अन्य स्थानों पर लूट की वारदात की थी। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed