फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six members of an interstate gang of thieves arrested with silver worth Rs 50 lakh

Agra News: 50 लाख की चांदी समेत अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 16 Feb 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Six members of an interstate gang of thieves arrested with silver worth Rs 50 lakh
फतेहाबाद (आगरा)। डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रविवार की भोर अंतरराज्यीय चोर गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 22 किलो 500 ग्राम चांदी, 17,200 रुपये, तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक मिली चांदी की कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन




डीपीसी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया रविवार की भोर 3.45 बजे करीब डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने सूचना पर वाजिदपुर स्थित जंगजीत डिग्री कॉलेज के गेट के पास ऑटो सवार बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में धर्मवीर, सत्यवीर निवासी ग्राम गढ़ी निर्भय, फिरोजाबाद, मनोज निवासी पुरा नत्था झोरियन, पिनाहट, मेघराज निवासी झोरियन थाना पिनाहट, रामवीर निवासी नगला दया, फिरोजाबाद, अनिल यादव निवासी सुदामा नगर, फिरोजाबाद है। इनकी तलाशी लेने पर 22 किलो 500 ग्राम चांदी, तमंचा, कटर मशीन और 17,200 रुपये मिले।
विज्ञापन




दिल्ली में ज्वेलर्स के यहां डाली डकैती



आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दिल्ली में चौहान ज्वेलर्स आरके पुरम की दुकान में डकैती डाली थी। इसके अलावा थाना शमसाबाद, निबोहरा, अछनेरा थाना क्षेत्रों में रेकी करके घरों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं की हैं। चोरी किए गए माल को बेचकर रुपयों को आपस में बांट लेते थे। डीसीपी के मुतबिक आरोपी रामवीर पर विभिन्न थानों में 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। मेघराज पर विभिन्न थानों में 20, सत्यवीर पर 14 प्राथमिकी, मनोज, धर्मवीर व अनिल यादव पर विभिन्न थानों में सात-सात प्राथमिकी दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि आगरा, फिरोजाबाद व अन्य राज्यों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 6 बदमाश पकड़े गए हैं। इनमें आरोपी मेघराज दिल्ली में हलवाई का काम करता था। दिल्ली में ज्वेलर्स की दुकान की रेकी कर डकैती की थी। सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीमों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed