फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six lakhs families affected due to ration dealers strike in agra

ताजनगरी में 26.57 लाख लोगों के निवाले पर संकट, परिवारों को सताने लगी चिंता

Mon, 10 Sep 2018 03:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 10 Sep 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
six lakhs families affected due to ration dealers strike in agra
demo pic
आगरा जिले में कोटेदारों की हड़ताल से 6.54 लाख परिवारों के निवाले पर संकट है। इस कारण परिवारों के 26.57 लाख लोगों को गेहूं-चावल नहीं मिल पा रहा। ऐसे में इनको परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


जिले में 41 आधार संख्या से 8464 बार फर्जी तरीके से उपयोग कर करीब 2500 क्विंटल राशन की चोरी की। घोटाला सामने आने पर 55 कोटेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और 53 के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। 
विज्ञापन


इसके खिलाफ कोटेदार पांच सितंबर से हड़ताल पर चले गए हैं। दुकानों बंद होने से 26.57 लाख लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। लगभग सभी परिवार का इसी सस्ते राशन से परिवार का पेट भरा जाता है। अधिकांश परिवारों में पिछले महीने का राशन भी खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं कोटेदारों की मांगें

ऑल फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष देवकीनंदन दीक्षित ने बताया कि मुकदमा वापसी, कमीशन बढ़ाने, होम डिलीवरी जैसी मांगों के लिए कोटेदार हड़ताल पर हैं, जब तक ये मांगें पूरी नहीं होंगी, राशन का वितरण नहीं किया जाएगा।

वहीं इस संबंध में डीएसओ उमेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी से वार्ता होने के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। यहां की एसोसिएशन से बात कर जनहित में राशन वितरण को कहेंगे। 

प्रति सदस्य मिलता पांच किग्रा राशन

प्रति यूनिट (सदस्य) पांच किग्रा राशन मिलता है। इसमें तीन किग्रा गेहूं और दो किग्रा चावल रहता है। प्रति कार्डधारक को दो लीटर मिट्टी का तेल भी दिया जाता है। कार्डधारक को दो रुपये प्रति किग्रा गेहूं और तीन रुपये प्रति किग्रा चावल का भुगतान करना होता है।

नरायच निवासी सरोज देवा ने बताया कि घर में पांच सदस्य हैं। पिछले महीने का राशन भी खत्म हो गया है। जल्द राशन नहीं मिला तो परेशानी होगी। वहीं ककरैठा की लज्जा देवा ने कहा कि घरों में काम कर परिवार चलाती हूं। राशन नहीं मिला तो दिक्कत खड़ी होगी। दुकान के कई बार चक्कर काट चुकी हूं। 

विधायक-सांसदों को सौपेंगे ज्ञापन

उधर, ऑल फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन ने पालीवाल पार्क में बैठक कर हड़ताल जारी रखने का एलान किया। हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए अब कोटेदार विधायक और सांसदों को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन देंगे। 

महानगर अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने कहा कि 200 रुपये प्रति क्विंटल और होम डिलीवरी खाद्यान्न पहुंचाया जाए, राशन घोटाले में विभागीय जांच कराई जाए। मांग पूरी न होने तक दुकान नहीं खोलेंगे। बैठक में बहाबुद्दीन, सुरेंद्र सिंह, मुन्नालाल बंसल समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed