{"_id":"5ee897e18ebc3e42e1173f36","slug":"six-kilo-hemp-recovered-from-rajdhani-express-train-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी कर रही थी युवती, भाई सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी कर रही थी युवती, भाई सहित गिरफ्तार
Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी ने गांजा तस्करी में पकड़ी युवती
- फोटो : अमर उजाला
बेंगलुरु-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को सोमवार की रात दो बजे आगरा कैंट स्टेशन पर रुकवाकर तलाशी ली गई तो ट्रेन में छह किलो गांजा बरामद हुआ। इसे एसी कोच में सफर कर रही युवती ने बैग में कपड़ों के नीचे छिपा रखा था। उसे और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रेन रुकने से यात्री चौंक गए थे, कहने लगे कि किसी ने बम होने की झूठी सूचना दी है।
विज्ञापन
आरपीएफ कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा व एएसपी अनुराग दर्शन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बेंगलुरु राजधानी से गांजे की तस्करी करके लाया जा रहा है। इस पर ट्रेन के रात्रि में आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचते ही संयुक्त टीमों ने कोचों में छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोच बी आठ में सफर कर रही प्रेमनगर, नागलोई दिल्ली निवासी सुमन जैसवाल व उसके भाई किशन जैसवाल के सामान की तलाशी ली। इसमें छह किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों भाई बहन को जो कि दिल्ली जा रहे थे, उतारकर गाड़ी को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
चार बार गांजा सप्लाई कर चुकी थी युवती
इंस्पेक्टर वीके चक ने बताया कि युवती काफी समय से एसी कोच में सफर करके गांजे की तस्करी कर रही थी। उसने पूछताछ में बताया है कि चार बार गांजा सप्लाई कर चुकी थी। इसकी एवज में हर बार उसे 10 हजार रुपये मिलते थे। दिल्ली में यह गांजा राजू नामक व्यक्ति को देना था। इस बार वो अपने छोटे भाई को भी साथ ले कर आई थी। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।
15 मिनट बाद रवाना की गई ट्रेन
बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस का आगरा कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। एएसपी ने बताया कि गांजे की तस्करी की पुख्ता सूचना पर कंट्रोल रूम को मैसेज करके ट्रेन को आगरा में रोकने को कहा गया। जब पुलिस टीमों ने कोचों की तलाशी की तो यात्रियों को लगा कि किसी ने बम की सूचना दी है। इस पर यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए, लेकिन 15 मिनट के भीतर ही भाई बहन के पास से गांजा बरामद हो गया तो ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
15 मिनट बाद रवाना की गई ट्रेन
बेंगलुरु-नई दिल्ली एक्सप्रेस का आगरा कैंट स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। एएसपी ने बताया कि गांजे की तस्करी की पुख्ता सूचना पर कंट्रोल रूम को मैसेज करके ट्रेन को आगरा में रोकने को कहा गया। जब पुलिस टीमों ने कोचों की तलाशी की तो यात्रियों को लगा कि किसी ने बम की सूचना दी है। इस पर यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए, लेकिन 15 मिनट के भीतर ही भाई बहन के पास से गांजा बरामद हो गया तो ट्रेन को रवाना कर दिया गया।