फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six killers absconding, property will be attached if they do not appear

छह हत्यारोपी फरार, हाजिर नहीं हुए तो होगी संपत्ति कुर्क

Thu, 16 Dec 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six killers absconding, property will be attached if they do not appear
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव देवपुर में 4 दिसंबर को चुनावी रंजिश में प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। यदि 10 जनवरी तक आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं होते हैं तो कोर्ट के आदेश पर उनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव देवपुर में 4 दिसंबर को ग्राम प्रधान राजकुमार के भाई यशवीर को रंजिश के चलते खाना खाते समय गोली मार दी गई। जिससे उसकी उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या के आरोप में पिता रमनपाल ने पुलिस को कुलदीप, धर्मेंद्र, सतेंद्र, पुष्पेंद्र, विनोद एवं अवनीश के खिलाफ तहरीर दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट लेकर कुर्की की चेतावनी आरोपियों के मकान पर चस्पा की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed