फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six dumpers carrying Gitti Morang from Rajasthan caught three youths also arrested

खनन माफिया हावी: राजस्थान से गिट्टी मोरंग लेकर आ रहे छह डंपर पकड़े, तीन युवक भी गिरफ्तार

Sat, 08 Feb 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

राजस्थान से गिट्टी मोरंग ला रहे छह डंपर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिए। तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
 

विज्ञापन
Six dumpers carrying Gitti Morang from Rajasthan caught three youths also arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा ग्वालियर हाईवे होते हुए गिट्टी और मोरंग के डंपर राजस्थान की रायल्टी दिखाकर आगरा में प्रवेश कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात एसीपी सदर विनायक भोंसले ने खनन विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई कर छह डंपर पकड़ लिए। डंपरों के आगे चल रही कार में सवार तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया। डंपरों और कार को सीज करने के साथ आरोपियों के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


एसीपी सदर विनायक भोंसले ने बताया कि रात 12 से 3 बजे तक बुंदू कटरा से रोहता तक ग्वालियर हाईवे पर अभियान चलाया गया था। छह डंपरों को पकड़ा। कार में चल रहे घटपुरा खेरागढ़ के रामभरत, सैंया के अभिषेक सिकरवार एवं जीटी रोड थाना कोतवाली धौलपुर के महेश कसाना को भी पकड़ा है। उनकी कार सीज कर तीनों को पाबंद कर दिया गया। 
विज्ञापन


डंपर चालकों से पूछताछ में पता चला कि राजस्थान की रायल्टी पर डंपर लेकर आए थे। राजस्व चाेरी के खेल में ट्रांसपोर्टर भी शामिल रहते हैं। डंपर के पकड़े जाने पर चालक ट्रांसपोर्टर को काल करते हैं। वह आनलाइन टैक्स जमा करा देते हैं। डंपर नहीं पकड़े जाने की स्थिति में उनका टैक्स बच जाता है। गिट्टी-मोरंग का एक डंपर तीन से चार चक्कर लगाता है। जिससे रोजाना एक 30 हजार रुपये तक राजस्व की चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed