फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six died and four injured in road accident in Agra when relatives got  information hue and cry in house

भीषण हादसे में छह की मौत: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस; अपनों के शव देख बिलख पड़े परिजन

Tue, 04 Jul 2023 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 09:56 AM IST
सार

आगरा में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। इस दौरान बेटे ने पिता के हाथों में दम तोड़ दिया। उसके कुछ देर बाद पिता की सांसें भी टूट गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन अपनों के शव देखकर बिलख पड़े। 

विज्ञापन
Six died and four injured in road accident in Agra when relatives got  information hue and cry in house
दिल दहला देने वाला हादसा: हाथों में बेटे ने तोड़ा दम..फिर टूट गई पिता की सांस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कार और सवारियों से भरे ऑटो में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। एक बेटे ने अपने पिता के हाथों में दम तोड़ दिया। इसका पिता को सदमा लगा। कुछ ही देर बाद अस्पताल में पिता ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन अपनों के शव देखकर बिलख पड़े।   

विज्ञापन


हादसा सोमवार की देर रात खेरागढ़ थाना क्षेत्र में कस्बा के सैंया रोड पर हुआ। यहां एक ऑटो आगरा से सवारियां लेकर खेरागढ़ आ रहा था। इसमें चालक समेत 10 लोग बैठे थे। खेरागढ़-सैंया मार्ग पर दीनदयाल मंदिर के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी सीधी भिंड़त हो गई। आमने-सामने की टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- कार-ऑटो में सीधी भिड़ंत: हादसा देख दहल उठे लोग, सड़क पर ही टूट गईं सांसें, सुनाई दे रही थीं सिर्फ चीखें

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में सवार लोग उसके पलटने से उसी के नीचे दब गए। चीखें सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने ऑटो के नीचे दबी सवारियों को निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बृजमोहन शर्मा (62) निवासी खेरागढ़, ऑटो चालक भोला निवासी अयेला और सुमित (12) निवासी नगला उदया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें-- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
 

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच करके इसकी पुष्टि कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुमित के पिता जयप्रकाश भी उसी ऑटो में सवार थे। बेटे की हालत देखकर वह घायल होते हुए भी उसे उठाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बेटे ने दम तोड़ दिया। कुछ समय बाद अस्पताल में सुमित के पिता जयप्रकाश (45) की भी सांसें धम गईं। इसके अलावा खेरागढ़ निवासी मनोज शर्मा (35) की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें-- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो यहीं ठोकेंगे
 

मंगलवार की सुबह घायल ब्रजेश देवी (46) की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसीपी महेश कुमार ने बताया कि हादसे में कुल छह लोगों की मौत हुई है। इनमें एक महिला ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed