फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six Cow found died in Mango Farm medical team Postmortem of cattle

कासगंजः आम के बाग में मिले आधा दर्जन गोवंश के शव, मचा हड़कम्प

Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six Cow found died in Mango Farm medical team Postmortem of cattle
आम के बाग में मिले गोवंश के शव, मौके पर पहुंचा पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड मारहरा के गांव हयातपुर माफी और इनाम नगर क्षेत्र के बागों में छह गोवंश के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। उपजिलाधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीन डाक्टरों की टीम भेजकर शवों का परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


ग्रामीण रविवार सुबह खेतों की ओर गए तो छह गोवंश के शव देख दंग रह गए। शवों को लेकर तमाम तरह की चर्चा होने लगीं। प्रशासन को जानकारी दी तो एसडीएम सदर नंदलाल सिंह सहित काफी पुलिस बल पहुंच गया। 
विज्ञापन


इधर गोवंश मौत कैसे हुई इसकी जांच कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने तीन पशु चिकित्सक डॉ. एसएस ठाकुर, डॉ. जितेंद्र सिंह और डॉ. अमित कुमार की टीम बनाकर घटनास्थल पर भेजी। टीम ने शवों का पोस्टमार्टम किया, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोवंश के शवों का परीक्षण एसडीएम नंदलाल सिंह ने अपनी मौजूदगी में कराने के बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। गोवंश की मौत को लेकर एसडीएम अपने स्तर से भी जांच करेंगे। 

गोवंश के शव मिलने के बाद तमाम तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों का कहना था कि गोवंश की हत्या की गई है। हत्या क्यों की गई, यह बात कहने को कोई तैयार नहीं था। 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि गोवंश के शव मिलने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराने को तीन डाक्टरों की टीम भेजी गई है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इसे जांच के लिए भेजा जाएगा, जांच के बाद ही मौत होने के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed