फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   six cops will be recovered from the stolen case of Rs 14 lakh in Etah

यूपी के एटा में तहसील में हुई चोरी के मामले में 6 पुलिसकर्मियों से वसूले जाएंगे 14 लाख रुपये

Sun, 08 Apr 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sun, 08 Apr 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
six cops will be recovered from the stolen case of Rs 14 lakh in Etah
up police - फोटो : अमर उजाला
एटा में कई साल पहले सदर तहसील के उपकोषागार से हुई चोरी के मामले में डीएम ने प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा है। उन्होंने मामले में दोषी छह पुलिसकर्मियों से 14 लाख रुपये की ब्याज समेत वसूली कराने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


साथ ही मामले से मंडलायुक्त और एसएसपी को भी अवगत कराया है। दरअसल, वर्ष 2007 में तहसील सदर के उप कोषागार में डबल लॉक से 14 लाख रुपये की चोरी की गई थी। 

मामले में दोषी पाए गए छह पुलिसकर्मियों से वसूली की जानी है। डीएम ने प्रमुख सचिव गृह को लिखे पत्र में अवगत कराया है कि चोरी हुई धनराशि में 683641 और ब्याज, 738283 रुपये राजकीय मद का है। 
विज्ञापन

six cops will be recovered from the stolen case of Rs 14 lakh in Etah
पैसों की होगी रिकवरी - फोटो : amar ujala
इसमें जनता और राजस्व दोनों शामिल हैं। चोरी हुए धन की प्रतिपूर्ति को इन मदों में जमा किया जाना है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मामले में सीजेएम कोर्ट में चल रहा वाद 2014 में खत्म हो गया है। 

जबकि सीजेएम के आदेश के खिलाफ जिला जज कोर्ट में डाली गई याचिका को 2015 में खारिज किया जा चुका है। ऐसे में मामले में छह पुलिसकर्मियों आरक्षी कृपाल सिंह, श्याम सिंह, श्रीकृष्ण, महेंद्र पाल सिंह, राम विलास, अजब सिंह से 14 लाख रुपये की वसूली की जानी है। 

डीएम अमित किशोर ने प्रमुख सचिव को गृह को पत्र लिखकर धनराशि की प्रतिपूर्ति कराने के लिए आदेश जारी कराने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed