{"_id":"67f1578cd83ea018030906cf","slug":"situation-is-bad-due-to-heat-wave-in-tajmahal-six-tourists-fell-down-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: गर्मी से बुरा हाल...ताजमहल देखने आए छह पर्यटक चक्कर खाकर गिर पड़े, विदेशी भी रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: गर्मी से बुरा हाल...ताजमहल देखने आए छह पर्यटक चक्कर खाकर गिर पड़े, विदेशी भी रहे परेशान
Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:42 AM IST
सार
पारा और भीड़ बढ़ने से सैलानियों को दिक्कत होने लगी है। शनिवार को ताज देखने पहुंचे पर्यटक गर्मी से बेहाल हो गए। कई पर्यटकों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार देना पड़ा।
विज्ञापन
Taj mahal
- फोटो : Pexle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में पारा बढ़ने से पर्यटकों की मुसीबतें खड़ी होने लगी हैं। शनिवार को ताजमहल देखने आए छह पर्यटकों की हालत खराब हो गई। बेहोश होने पर प्राथमिक उपचार के बाद राहत मिली। शनिवार को 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल निहारा।
सुबह से ही तेज धूप पड़ने लगी। इससे लाइन में लगने से कई पर्यटकों के दिक्कत होने लगी। इसी में आसाम की पाही (17), ज्योति (42) और इला (45) को घबराहट होने लगी। चक्कर आने लगे और गश खाकर गिर पड़ीं। ताजमहल के अंदर पत्थर तपने से गर्मी का असर ज्यादा होने लगा।
इसके चलते कर्नाटक की जोया जीनत (21) और उन्नाव के सगीर अहमद (68) को भी घबराहट और पसीना आने लगा। चक्कर खाकर गिर गए। ऐसी ही एक हालत विदेशी पर्यटक की भी हुई। इनको डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी ने कहा कि गर्मी के चलते मरीजों को दिक्कत होती है। ऐसे पर्यटकों को तत्काल प्रभाव से चिकित्सकीय सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
पर्यटक का छूटा बैग, बुजुर्ग पर्यटक भी बिछड़ी
देहरादून के परवेज आलम और उनकी पत्नी शीबा का पुरानी मंडी से पश्चिमी गेट पर आते वक्त गोल्फ कार्ट में पर्स छूट गया। इस पर ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने पर्यटक की खोजबीन कर पर्स लौटाया। इसमें 15 हजार रुपये का मोबाइल और 4200 रुपये थे। पश्चिम बंगाल की आरती भट्टाचार्य (72) ताजमहल देखने के बाद लौटते वक्त भीड़ के चलते परिजन से भटक गई। एनाउंस करने पर इनकी बेटी कृष्णा आई। इन्होंने पुलिस का आभार जताया।