{"_id":"5a79dd614f1c1b8a268b8b52","slug":"sit-will-investigate-arson-case-in-kasganj-riots","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज हिंसाः घार्मिक स्थल में आगजनी की जांच SIT को, ऐसे रखी जा रही लोगों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हिंसाः घार्मिक स्थल में आगजनी की जांच SIT को, ऐसे रखी जा रही लोगों पर नजर
न्यूज डेस्क, गंजडुंडवारा (कासगंज)
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के गंजडुंडवारा के एक धार्मिक स्थल में आगजनी के मामले की जांच पड़ताल एसआईटी को सौंपी गई है। दिनभर पुलिस जांच पड़ताल में लगी रही। वहीं खुफिया पुलिस भी कस्बे में चौकन्नी है।
कस्बे के आबाजी मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक धार्मिक स्थल में आगजनी की घटना प्रकाश में आने के बाद कस्बे में तनाव के हालात पैदा हो गए। कोतवाली पुलिस ने मामले में सोमवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इस मामले में सही अराजकतत्व चिह्नित हों इसके लिए पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी है। एसआईटी आगजनी के इस पूरे मामले का जांच पड़ताल के बाद राजफाश करेगी।

Trending Videos
वहीं कोतवाली पुलिस एवं पुलिस का खुफिया तंत्र पूरी तरह से अराजकतत्वों को चिह्नित करने में जुटा है। सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी कस्बे में नजर बनाए हैं। हालांकि अभी तक कोई भी खुराफाती चिह्नित नहीं हो पाए हैं।
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी कस्बे में ही डेरा जमाए हैं। वे हालातों पर पूरी नजर रखे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में जांच पड़ताल का जिम्मा एसआईटी को सौंपा गया है, लेकिन कोतवाली पुलिस और पुलिस की टीमें लगातार घटना के संबंध में अराजक तत्वों को खोजने में जुटीं हैं।