{"_id":"5deb4df38ebc3e1c1d1abcd2","slug":"sit-questioned-navodaya-vidyalaya-staff-in-girl-death-case-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत का मामला: नवोदय विद्यालय के स्टाफ से लगातार आठ घंटे एसआईटी ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत का मामला: नवोदय विद्यालय के स्टाफ से लगातार आठ घंटे एसआईटी ने की पूछताछ
Sat, 07 Dec 2019 12:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय से जांच कर बाहर निकलते पुलिस अधीक्षक अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में एसआईटी की जांच स्टाफ पर ही अटकी हुई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक और सीओ एसटीएफ ने लगातार आठ घंटे नवोदय के स्टाफ से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार इन सवालों के उलझे जवाब एसआईटी की जांच में मददगार साबित होंगे।
पांच दिनों से एसआईटी नवोदय में कथित छात्रा हत्याकांड की जांच कर रही है। पहले दिन जहां आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल और सीओ एसटीएफ ने यहां जांच की थी तो वहीं अगले दिन से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और सीओ एसटीएफ यहां मामले की पड़ताल कर रहे हैं। जांच के दौरान हर दिन यहां जांच का समय बढ़ता जा रहा है।
बृहस्पतिवार को पांच नवोदय में जांच और स्टाफ से पूछताछ चली थी तो वहीं शुक्रवार को ये आठ घंटे चली। सुबह 11 बजे विद्यालय पहुंची एसआईटी की टीम शाम सात बजे के बाद ही विद्यालय से बाहर निकली। इस दौरान लोगों के आने-जाने पर भी पाबंदी रही।
विज्ञापन
कई घंटों तक चली इस पूछताछ में कई शिक्षक सवालों के जवाब में उलझते नजर आए। इस दौरान टीम के साथ मौजूद सदस्यों ने एक बार फिर क्राइम सीन से लेकर हॉस्टल व स्टाफ क्वाटर तक गहराई से छानबीन की। टीम को शक है कि उन्हें यहां से कोई न कोई सुराग तो जरूर मिलेगा।

पूर्व में तैनाती रही दो शिक्षिकाओं से भी हुई पूछताछ
एसआईटी के सदस्य पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय और सीओ एसटीएफ श्याम कांत ने विद्यालय में पूर्व में तैनात रहीं दो शिक्षिकाओं से भी सवाल जवाब किए। वर्तमान में आगरा और फिरोजाबाद में तैनात इन शिक्षिकाओं को जानकारी के लिए बुलाया गया था।
कहीं न कहीं इसके पीछे एसआईटी की मंशा वर्तमान स्टाफ द्वारा बताई जा रही बातों को सत्यापित करने की है। हालांकि पूछताछ में उन्होंने क्या बताया इसे अधिकारी गोपनीय बनाए हुए हैं।
बच्चों से अलग-अलग पूछे सवाल
एसआईटी ने नवोदय विद्यालय में अब तक बच्च्चों से एक जगह बैठाकर ही पूछताछ की थी। लेकिन शुक्रवार को बच्चों से पूछताछ का तरीका अलग रहा। टीम ने बच्चों से एक-एक कर छात्रा के बारे में जानकारी की। उन्होंने बच्चों से स्टाफ व दूसरे बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई।