फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIT investigator to testify in court on March 16

Agra News: एसआईटी विवेचक की 16 मार्च को न्यायालय में कराएगी गवाही

Tue, 12 Mar 2024 10:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:29 AM IST
विज्ञापन
SIT investigator to testify in court on March 16
एसआईटी विवेचक की 16 मार्च को न्यायालय में कराएगी गवाही
विज्ञापन


- सोमवार को न्यायालय में हुई सुनवाई, इंस्पेक्टर को भेजा गया नोटिस


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा की मौत के मामले में 16 मार्च को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में सुनवाई होगी। इस मामले में प्रारंभिक विवेचना अधिकारी तत्कालीन इंस्पेक्टर की गवाही कराने के लिए न्यायालय से नोटिस भेजा गया है। छात्रा के माता-पिता सहित छात्रा की पांच सहपाठी की मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय में गवाही पूर्ण हो चुकी है। सोमवार को सुनवाई के बाद विवेचक को नोटिस जारी किया गया है।

आगरा रोड निवासी बालिका जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ की छात्रा थी। उसकी 16 सितंबर 2019 को मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद छात्रा की हत्या करने की रिपोर्ट थाना भोगांव में लिखाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई थी। छात्रा के गले तथा शरीर पर चोटों के निशान मिले थे। वर्तमान में रिपोर्ट की विवेचना एसआईटी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है। छात्रा के माता-पिता सहित छात्रा की पांच सहपाठी के बयान कोर्ट में दर्ज हो चुके हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रारंभिक जांच करने वाले तत्कालीन इंस्पेक्टर भोगांव पहुप सिंह की गवाही कराने के लिए 16 मार्च की तारीख तय की गई है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने प्रारंभिक विवेचना करने वाले की गवाही कराने के लिए उनको न्यायालय से नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसआईटी की जांच चार साल में नहीं हुई पूरी

छात्रा की मौत के बाद सबसे पहले थाना भोगांव पुलिस ने जांच की। बाद में शासन ने 2020 में एसआईटी टीम का गठन किया। एसआईटी जब खुलासा नहीं कर सकी तो छात्रा के पिता ने उच्च न्यायालय की शरण ली। उच्च न्यायालय के आदेश पर 2022 में दूसरी एसआईटी का गठन किया गया। लेकिन जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed