फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters took full advantage of free travel in roadways buses in Agra lot of trouble due to crowd

Raksha Bandhan 2024: मुफ्त यात्रा बनी मुसीबत... घंटों करना पड़ा इंतजार, खचाखच भरकर चलीं रोडवेज बसें

Tue, 20 Aug 2024 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा मुसीबत बन गई। बहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज बसें खचाखच भरकर चलीं। बहनों को डग्गेमार गाड़ियों का सहारा लेना पड़ा। 

विज्ञापन
Sisters took full advantage of free travel in roadways buses in Agra lot of trouble due to crowd
रामबाग में बस का इंतजार करती बहनें। - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का बहनों ने भरपूर लाभ उठाया। हालांकि भीड़ की वजह से उन्हें परेशानी भी खूब हुई। उमस भरी गर्मी में बसें खचाखच भरकर चलीं। बहनों को बस के इंतजार में घंटों खड़े रहना पड़ा। कइयों को तो मजबूरन डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन


योगी सरकार ने रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। आसपास जिलों से बहनों के सुबह आने और शाम को लौटने की वजह से बसें खचाखच भरी रहीं। दोपहर में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। आईएसबीटी, ईदगाह एवं बिजलीघर बस स्टैंड पर सुबह और शाम बहनों की ज्यादा भीड़ रही।

विज्ञापन

आईएसबीटी पर अलीगढ़ जाने के लिए खड़ी सोनाली ने बताया कि दो बसें आईं, लेकिन सवारी अधिक होने से तुरंत भर गईं। तीसरी बस में वह बैठ सकीं। बेटे के साथ दिल्ली जा रहीं रामवती ने बताया कि बस आते ही भर जा रही थी, आईएसबीटी पर खड़ी प्राइवेट टैक्सी में सफर करना पड़ा।
 
विज्ञापन

रास्ते में खड़ी बहनों को हुई परेशानी

बस अड्डे पर ही बसें खचाखच भर जा रही थीं। इससे चालकों ने रास्ते में बसों को नहीं रोका। जगह-जगह चौराहों पर खड़ी बहनों को इससे परेशानी हुई। उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। ऐसी जगहों पर डग्गेमार वाहनों की चांदी रही। भगवान टॉकीज चौराहा, रामबाग एवं वाटरवर्क्स पर ऐसी स्थिति ज्यादा रही। यह स्थिति तब थी जब निगम के कर्मचारी तीनों पॉइंट पर ड्यूटी पर थे।
 
विज्ञापन

ड्यूटी के साथ निभाया रिश्ता

कई रोडवेज बस चालक बहनों से राखी नहीं बंधवा पाए। जबकि कुछ चालक ऐसे रहे जिन्होंने ड्यूटी के साथ रिश्ता भी निभाया। बाह डिपो के चालक रामनिवास की इटावा-दिल्ली मार्ग पर ड्यूटी थी। इसी मार्ग पर उनका गांव भी था। चालक ने फोन पर बहन को गांव के बाहर बुलाया और रास्ते में खड़े होकर राखी बंधवाई।

1.10 लाख यात्रियों ने किया सफर

जिस मार्ग की ज्यादा सवारी होती, उसी मार्ग पर बस को भेजा गया। निगम ने 300 बसों का संचालन किया। रास्ते में कितनी सवारी खड़ी है इसकी जानकारी नहीं होती है। स्टैंड से बस को खाली नहीं भेज सकते। रास्ते में खड़े होने के बजाय बहनों को बस अड्डे आना चाहिए था। 17 और 18 अगस्त को कुल 1.10 लाख यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया। 18 अगस्त का आंकड़ा देर रात बसों के लौटने पर पता चल सकेगा। -बीपी अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed