{"_id":"6480479d9342b2d9290fb5ab","slug":"sisters-sleeping-below-burnt-alive-due-to-fire-in-thatch-in-agra-condition-of-one-remains-critical-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग: नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जलीं, तीसरे की हालत नाजुक, घर में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग: नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जलीं, तीसरे की हालत नाजुक, घर में मची चीख पुकार
Wed, 07 Jun 2023 02:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 02:34 PM IST
सार
आगरा में शॉर्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। उसके नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जल गईं। जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
Agra: आग में झुलसी मासूम को लेकर अस्पताल पहुंची महिला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर छप्पर में आग लगने से उसके नीचे सो रहीं दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। जबकि, एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना बसई जगनेर थाना क्षेत्र के करहकी गांव की है। गांव निवासी वीरेंद्र ने घर की छत पर बनी एक दीवार पर छप्पर रखवाया था। दोपहर में उनकी तीन बच्चियां कनक (3 वर्ष), वीनेश (5 वर्ष), इनकी एक और बहन छप्पर के नीचे सो रही थी। बिजली के तार से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
विज्ञापन
तीसरे की हालत नाजुक बनी हुई है
आग लगने से छप्पर जलने लगा। सोने के कारण बच्चियों को पता नहीं चला। जलते हुआ छप्पर उनके ऊपर गिर गया। आग की लपटें देखकर परिजन व घर के लोग पहुंचे। लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जब तक आग पर काबू पाकर बच्चियों को बाहर निकाला जाता, तब तक कनक और वीनेश की जलकर मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।