फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sisters fall from roof while trying to escape from monkeys, both injured

Agra News: बंदरों से बचने के प्रयास में छत गिरीं बहनें, दोनों घायल

Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sisters fall from roof while trying to escape from monkeys, both injured
पटियाली। नगर के मोहल्ला शेखान में मंगलवार की दोपहर बंदरों ने दो बहनों पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में दोनों बहने छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है।नगर के मोहल्ला शेखान निवासी शाहनवाज की पुत्री सोहालीन (18) और फिजा (16) पास के ही एक घर में ट्यूशन पढ़ने गईं थीं। सर्दी होने के कारण दोनों बहनें छत पर धूप में जाकर बैठ गईं। इस दौरान बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बचने के प्रयास में दोनों बहनें चीखती-चिल्लाती हुईं भागीं और छत से नीचे गिर गईं। उनकी आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शाहनवाज को घटना की सूचना दी। दोनों घायल बहनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed