{"_id":"65e8a817a65e9685db0cfe26","slug":"sisters-brother-in-law-exploited-her-on-the-pretext-of-marriage-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113879-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बहन के देवर से बढ़ीं नजदीकियां... इश्क में बदली दोस्ती, फिर दो जिस्म एक जान हो गए; अब थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहन के देवर से बढ़ीं नजदीकियां... इश्क में बदली दोस्ती, फिर दो जिस्म एक जान हो गए; अब थाने पहुंचा मामला
Thu, 07 Mar 2024 09:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:05 AM IST
सार
बहन के देवर से नजदीकियां बढ़ीं तो दोस्ती इश्क में बदल गई। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती थाने पहुंची। यहां उसने अपनी बहन के देवर के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि बहन के घर आते-जाते उसकी बात बहन के देवर से हुई। बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं तो दोस्ती इश्क में बदल गई। इसके बाद वह उसके साथ-साथ शारीरिक शोषण करने लगा। अब शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
घटना बेवर थाना क्षेत्र की है। मूलरूप से औरेया जिले के एक गांव की रहने वाली युवती ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि थाना क्षेत्र के बेवर कस्बा में ही उसकी बहन की ससुराल है। दीदी के देवर से उसकी बातचीत हुई। इस पर वह घर आने-जाने लगा। कुछ ही दिनों में बातचीत प्रेम में बदल गई। इसके बाद उसने शादी करने का वादा किया। आठ साल से उसका यौन शोषण करता आ रहा है।
विज्ञापन
खेत बेचकर दिया पांच लाख
10 नवंबर 2023 को उसके भाई और मां ने खेत बेचकर पांच लाख रुपये शादी तय करके रुकाई में दिए थे। शादी की तारीख भी तय हो गई थी। पांच मार्च को पता चला कि बहन का देवर दूसरी जगह शादी कर रहा है। उसके साथ आरोपी ने धोखा देकर शारीरिक संबंध बनाए हैं। युवती ने शादी रुकवाए जाने और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन