{"_id":"616497e78ebc3e0ec56f530b","slug":"sister-in-law-s-death-due-to-fever-agra-news-agr5110395138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से ननद-भाभी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से ननद-भाभी की मौत
विज्ञापन
बरहन। क्षेत्र के गांव नगला सती में 20 घंटे में अनीता (19) और उसकी भाभी कृष्णा देवी (24) की बुखार से मौत हो गई। एक ही घर में दो लोगों की मौत से मातम पसरा है।
परिजनों ने बताया कि गांव नगला सती निवासी राजकुमार की पुत्री अनीता को बृहस्पतिवार को बुखार आने पर आंवलखेड़ा के एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाई गई थी। बाद में उसे आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं अनीता की भाभी कृष्णा देवी (24) पत्नी भारत सिंह को बुखार आने पर शनिवार को परिजन एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए थे। बाद में उसे भी आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को कृष्णा की भी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
नगला सती में घर घर लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिसमें छोटू (2 माह) पुत्र धर्मेंद्र , जूली (30) पत्नी कन्हैया लाल, कुल्लू (5) व आशा (3) पुत्री कन्हैया लाल का इलाज आगरा में चल रहा है।
इसके अलावा अवनीश (20) पुत्र अखिलेश , ऋतु (7) पुत्री कन्हैया लाल , सांई देवी (40) पत्नी रामदत्त सिंह , सूरज (24) पुत्र कालीचरण , रेशमा (18) पुत्री राम अवतार, ईशा (15) पुत्री रवेंद्र भी बुखार से पीड़ित हैं।
गांव के रवींद्र सिंह ने बताया कि घर-घर लोग बीमार हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां शिविर नहीं लगाया। गांव में फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव भी नहीं किया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मौत की सूचना पर टीम गई थी। मंगलवार को भी शिविर लगाकर बीमारों का इलाज किया जाएगा।