फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sister-in-law drank poison due to boundary dispute, died

Agra News: मेड़ के विवाद में जेठानी ने पीया जहर, मौत

Mon, 30 Mar 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law drank poison due to boundary dispute, died
फोटो ABCD 2 फाइल फोटो मृतिका उर्मिला स्रोत परिजन - फोटो : samvad
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के अहीरपुरा गांव में रविवार को एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। खेत की मेड़ को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच हुई तकरार इतनी बढ़ गई कि गुस्से में जेठानी ने कीटनाशक (जहर) पी लिया। घटना की जानकारी से परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन महिला को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद से इकलौता बेटा बेसुध है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, टेकचंद का छोटा भाई अनिल अपने खेत की जुताई करवा रहा था, तभी मेढ़ पर लगी लकड़ी टूट गई। इसी बात को लेकर टेकचंद की पत्नी उर्मिला (32) और छोटे भाई की पत्नी नीरो देवी के बीच तीखी बहस हो गई। रविवार दोपहर करीब 1 बजे गुस्से से भरी उर्मिला ने घर आकर कीटनाशक (जहर) पी लिया जब उर्मिला की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन आनन-फानन में उसे आगरा के अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उर्मिला की सांसें थम गईं। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन और पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसीपी फतेहाबाद अनिल कुमार ने बताया शुरुआती जांच में घरेलू कलह के कारण कीटनाशक दवा पीने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और अग्रिम कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed