{"_id":"643d8e0a4c63736d870d63eb","slug":"sister-and-brother-died-by-drowning-in-the-ganges-two-children-were-saved-kasganj-news-c-25-1-128092-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंगा में डूबकर बहन भाई की मौत, दो बच्चे बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंगा में डूबकर बहन भाई की मौत, दो बच्चे बचाए
Mon, 17 Apr 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र ग्राम बरौना में बहन भाई की गंगा में डूबकर मौत हो गई। दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। पुलिस ने दो मृतक बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद तहसीलदार निधि पांडेय घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस भी मौके पर आ गई।
ग्राम बरौना निवासी काजल (11) पुत्री अनंगपाल मौसम में गर्मी को देखते हुए दोपहर के समय अपने भाई अर्जुन (9) चचेरी बहन मीना (12) पुत्री वीरेंद्र एवं एक अन्य बालक शनिश (9) पुत्र किशनपाल के साथ गंगा पारकर खेत में काम कर रहे पिता को खाना देने के लिए जा रहे थे। काजल व अर्जुन की गंगा में डूबकर मौत हो गई। बहन भाई को डूबते देख उनकी चचेरी बहन मीना एवं शनिश ने चीख पुकार मचा दी। जिससे खेतों में काम कर रहे ग्रामीण गंगा की और दौड़ पडे। मीना व शनिश को बाहर निकाल लिया।
ग्रामीणों ने काजल व अर्जुन के शव एक घंटे के बाद गंगा से बाहर निकाले जा सके। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग का दी गई। तहसीलदार निधि पांडेय ,नयाव तहसीलदार मुकेश कुमार राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार भी पुलिस के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को देवीय आपदा के तहत चार चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।