{"_id":"692b5b868ce5271d9c0eba4d","slug":"sisodiya-freedom-fighter-and-maa-pitambara-cricket-team-were-victorious-agra-news-c-151-1-sagr1010-101533-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिसौदिया,स्वतंत्रता सेनानी व मां पीतांबरा क्रिकेट टीम रही विजयी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिसौदिया,स्वतंत्रता सेनानी व मां पीतांबरा क्रिकेट टीम रही विजयी।
विज्ञापन
बरहन। विधायक खेल स्पर्धा के तहत सातवें दिन शनिवार को तीन पालियों में क्रिकेट मैच आयोजित किए गए, जिनमें सिसौदिया क्रिकेट क्लब अहारन, स्वतंत्रता सेनानी क्रिकेट क्लब जामपुर व मां पीताम्बरा क्रिकेट क्लब नगला छबीला की टीमें विजयी रहीं ।
प्रथम मैच सिसौदिया क्रिकेट क्लब अहारन व भोले क्रिकेट क्लब गढ़ी जनकी टेहू के बीच हुआ। सिसौदिया क्रिकेट क्लब ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर के मैच में 160 रन बनाए, जिसके जवाब में गढ़ी जनकी की टीम 119 रन बनाकर आउट हो गई। द्वितीय मैच स्वतंत्रता सेनानी क्रिकेट क्लब जामपुर व क्षेत्रीय क्रिकेट क्लब नगला अडू के बीच खेला गया, जिसमें नगला अडू की टीम ने 12 ओवर में 60 रन बनाए, जिसके जवाब में जामपुर की टीम ने पांच ओवर में लक्ष्य को पा लिया। तीसरा मैच मां पीतांबरा क्रिकेट क्लब नगला छवीला व सुपर स्टार क्रिकेट क्लब मोहल्ला हवेली बरहन के बीच हुआ, जिसमें नगला छबीला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये 12 ओवर के मैच में सर्वाधिक 198 रन बनाए, जिसके जवाब में मोहल्ला हवेली बरहन की टीम मात्र 93 रन पर ही आउट हो गई। मैच के अतिथियों में डॉ. ममता शर्मा, यतीन्द्र कुमार जैन, राहुल बालयोगी ,भुवनेश्वर प्रसाद उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।