फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIS jawans and branch head fight in fatehpur sikri

विश्वदाय स्मारक में एसआईएस जवानों और ब्रांच हेड में मारपीट, वसूली का आरोप

Sun, 20 Oct 2019 11:26 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Oct 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
SIS jawans and branch head fight in fatehpur sikri
फतेहपुर सीकरी स्मारक
फतेहपुर सीकरी में विश्वदाय स्मारकों की सुरक्षा में लगे एसआईएस के सुरक्षाकर्मियों और ब्रांच हेड में शनिवार की शाम मारपीट हो गई। रिकवरी के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए जवानों ने ब्रांच हेड के साथ हाथापाई की। घटना से अफरातफरी मच गई। पुरातत्व कर्मियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


घटना शनिवार की शाम पुरातत्व विभाग के डाक बंगले की है। बताया जाता है कि सुरक्षा कंपनी के ब्रांच हेड पौरुष शर्मा सीकरी स्मारक में तैनात करीब 72 जवानों से रिकवरी के नाम पर वसूली के लिए यहां पहुंचे थे। तभी कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


जवानों का आरोप है कि 20 हजार की डीडी दो माह पूर्व दे चुके हैं। वहीं बोनस मिले 10 हजार रुपये में से भी वसूली की गई है। पिछले माह की 11 हजार रुपये की सैलरी में से भी आठ-आठ हजार रुपये प्रति जवान के काट लिए गए। जवानों को ढाई से तीन हजार रुपये ही सैलरी के नाम पर मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली करने पहुंचे थे ब्रांच हेड

वहीं जब शनिवार को ब्रांच हेड वसूली के लिए पहुंचे, तो गुस्साए जवानों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ मारपीट हो गई। मारपीट होती देख पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। 

इस दौरान जवानों का गुस्सा देख ब्रांच हेड ने सुरक्षाकर्मी विजेंद्र राणा के पैसे वापस कर दिए। अन्य जवानों के भी पैसे वापस करने की बात कही है। मामले में सुरक्षा गार्डों ने कंपनी के हेड ऑफिस को शिकायती पत्र भेजकर ब्रांच हेड के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed