फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sirsaganj mla hariom yadav's big statement over SP BSP alliance

बसपा से गठबंधन पर सपा विधायक के बागी सुर, अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान

Sun, 13 Jan 2019 07:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
Sirsaganj mla hariom yadav's big statement over SP BSP alliance
सपा विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू व उनके समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव की पार्टी के विधायक ने ही सवाल उठाया है। फिरोजाबाद के सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन आगे नहीं चलेगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) जैसे विशाल ह्रदय वाले व्यक्ति के साथ गठबंधन नहीं चला तो इनके साथ कैसे चलेगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घुटने टेक दें तो ही यह संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

 
सपा विधायक ने रविवार को प्रेसवार्ता में यह बातें कहीं। साथ ही उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और सांसद अक्षय यादव पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामगोपाल पर लगाए आरोप

दरअसल, सपा विधायक हरिओम यादव की रामगोपाल यादव से काफी समय से ठनी हुई है। हरिओम यादव पार्टी से बगावत किए हुए हैं। रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने रामगोपाल यादव पर कई आरोप लगाए। 

उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव भाजपा से मिले हैं। जिले के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जयवीर सिंह से उनकी सांठगांठ है। रामगोपाल ने पूर्व मंत्री के साथ मिलकर उनके (हरिओम यादव) और बेटे विजय प्रताप उर्फ छोटू के ही खिलाफ तमाम साजिशें रचीं। छोटू को अध्यक्ष पद से हटाने एवं सदस्यता समाप्त कराने में प्रोफेसर का हाथ रहा।  

हरिओम यादव ने कहा कि मैंने सिरसागंज क्षेत्र में जितना विकास अखिलेश यादव के सहयोग से कराया, उतना पूरे उत्तर प्रदेश की किसी विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ। लेकिन सांसद और उनके पिता क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। सांसद ने यदि यहां विकास कराया होता तो टूंडला, जसराना, शिकोहाबाद में दिखाई देता। 

22 जनवरी को पोल खोलो अभियान

विधायक ने कहा कि 22 जनवरी को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में पोल खोलो सम्मेलन बुलाया गया है। इस सम्मेलन में पूरे जिले से लोग आएंगे, लोगों को हम बताएंगें कि पांच साल में सपा के कार्यकर्ताओं के साथ क्या-क्या किया गया।  

फिरोजाबाद लोकसभा से प्रत्याशी पर उन्होंने कहा कि प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यहां से चुनाव लड़ेंगे। यदि नहीं लड़ते हैं तो जनता जो फैसला करेगी वहीं हम करेंगे। वार्ता के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू, प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।  

खुली बगावत, पार्टी खामोश  

सपा में रहते हुए विधायक हरिओम यादव पार्टी के खिलाफ लगातार हमला बोल रहे हैं लेकिन पार्टी नेता खामोश हैं। पिछले माह नसीरपुर क्षेत्र में हुई सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जरूर कहा था कि कुछ लोग पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी के खिलाफ चल रहे हैं ऐसे लोगों पर समय आने पर एक्शन लिया जाएगा। 

वैसे हरिओम यादव अब खुल कर शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का मंच भी साझा कर रहे हैं। रविवार को वो प्रसपा की बैठक में भी पहुंचे थे। उनके पुत्र छोटू यादव पहले ही प्रसपा में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed