फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SIR's provisional voter list will be released tomorrow

Agra News: कल जारी होगी एसआईआर की अनंतिम मतदाता सूची

Mon, 05 Jan 2026 02:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
SIR's provisional voter list will be released tomorrow
आगरा। मतदाता सूचियों के गहन विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद बड़े पैमाने पर मतदाता सूचियों में फेरबदल होने जा रहा है। अनंतिम मतदाता सूची 6 जनवरी को प्रकाशित होगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। दूसरी तरफ मैपिंग से छूटे 3.24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे।
विज्ञापन

नौ विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर प्रक्रिया 26 दिसंबर को खत्म हो चुकी है। 31 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना था। लेकिन निर्वाचन आयोग ने 31 दिसंबर के बजाय तिथि 6 जनवरी तक बढ़ा दी। जिले में 36 लाख 71 हजार मतदाता थे। जिनमें 24 लाख मतदाताओं की 2003 की सूची से मैपिंग हो सकी। 3.24 लाख मतदाताओं का रिकाॅर्ड 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा।
विज्ञापन

ऐसे में इन्हें अपना मताधिकार सिद्ध करने के लिए प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। करीब 8.32 लाख मतदाताओं को एसआईआर के दौरान बीएलओ ने विलोपित सूची में शामिल किया है। बताया जा रहा है कि इनमें एक लाख मृतक, तीन लाख अनुपस्थित, तीन लाख स्थानांतरित और एक लाख से अधिक फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मैपिंग से छूटे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। उधर, जिन मतदाताओं ने फॉर्म जमा नहीं किए हैं। उनका नाम सूची में शामिल नहीं होगा। ऐसे में वह मतदाता फॉर्म-6 भरकर नाम सूची में जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed