{"_id":"692b5cac8e23247744056f83","slug":"sir-officers-ran-all-day-camped-for-feeding-at-night-agra-news-c-25-1-agr1008-928978-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: दिनभर दौड़े अधिकारी, रात में फीडिंग के लिए डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: दिनभर दौड़े अधिकारी, रात में फीडिंग के लिए डेरा
विज्ञापन
एसआईआर: ब्लॉक में फीडिंग की चैकिंग करते तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ
बाह। एसआईआर के काम में पिछड़े बीएलओ का हौसला बढ़ाने एवं प्रगति बढ़ाने के लिए शनिवार को तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ भरतार एवं मई गांव पहुंचे। उन्होंने बीएलओ के फॉर्म अपने मोबाइल से अपलोड कराए। बस्तियों में जाकर सर्वे फॉर्म एकत्रित कराए। लोगों को फाॅर्म भर कर बीएलओ को जमा करने के लिए प्रेरित किया।
नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष खिल्ली, राटौटी, मानिकपुरा, भदरौली, बासौनी, फरैरा, रामपुर चंद्रसेनी पहुंचे। काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुधीर गिरी भी कई बूथों पर पहुंचे। तहसीलदार ने पिनाहट ब्लॉक में गणना प्रपत्रों की फीडिंग के काम का स्थलीय निरीक्षण किया। इधर, भाजपा और सपा ने भी मतदाताओं को वोट का अधिकार दिलाने के लिए कैंप लगा कर फॉर्म भरवाए। भाजपा के मानवेंद्र सिंह, विनोद सिंह प्रधान, पवन भदौरिया, श्याम शर्मा, उमेश सिसौदिया, उपेंद्र भदौरिया, रामवरन कुशवाह, लालू तोमर, शत्रुघ्न भदौरिया, अतुल यादव, सोनू प्रधान, भूपेंद्र सिंह, सपा के सुधीर दुबे, राजेश यादव, मोनू अहीर, रमेश यादव, अरविंद यादव, लल्ला गुर्जर, अदिल वेग मिर्जा अपने अपने इलाकों में जुटे रहे। वहीं. बीएलओ की मदद के लिए लगाए गए बीएलए भी दिनभर फॉर्म भरवाने में जुटे रहे। जबकि बाह के एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला तहसील मुख्यालय पर शनिवार रात फीडिंग कराने के लिए काफी देर तक डेरा डाले रहे।