फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sir, houses built for 100 years have been demolished, give relief

Agra News: साहब 100 साल से बने तोड़ दिए गए आशियाने, दिला दीजिए राहत

Wed, 06 Sep 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sir, houses built for 100 years have been demolished, give relief
साहब 100 साल से बने तोड़ दिए गए आशियाने, दिला दीजिए राहत
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचकर मोहनपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव मोहनपुर के ग्रामीण बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण रोते बिलखते भी देखे गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि साहब उनके सौ साल से बन मकान तोड़े जा रहे हैं। घर खाली करने का फरमान सुना दिया गया है।
मोहनपुर में रेलवे लाइन के किनारे बने करीब 30 मकानों को रेलवे विभाग ने मंगलवार की शाम ढहा दिया। इससे कई ग्रामीण बेघर हो गए हैं। वहीं रेलवे विभाग ने 20 दिन में सारे मकान तोड़ने का फरमान सुना दिया है। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण अधिकारियों से बोले साहब 100 साल से हमारे परिजन यहां मकान बनाकर रहे रहे हैं। राजस्व विभाग में दर्ज जमीन के हिसाब से नियमों का पालन भी कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उनको बेघर कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कार्रवाई से बचने के लिए प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व विभाग के नक्शे के अनुसार रेलवे लाइन के एक और 19 मीटर दौर दूसरी और 22 मीटर जगह रेलवे विभाग की दर्ज है। ग्रामीणों ने अपने मकान भी निर्धारित सीमा के बाहर बनाए हैं। ग्रामीणों का कहना था कि पांच सितंबर को रेलवे विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची और यहां करीब 30 मकान ताेड़ दिए। ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों को चेतावनी दी गई है कि रेलवे लाइन से 29 मीटर दोनों तरफ जगह पूरी तरह से खाली कर दी जाए। 20 दिन बाद फिर से कार्रवाई होगी इस दौरान जो भी हद में आएगा उसके मकान तोड़ दिए जाएंगे। ग्रामीणों का कहना था कि वे और उनके परिजन करीब 100 साल से मकान बनाकर रहे रहे हैं। यदि 29 मीटर दूरी का पालन किया गया तो किसी का मकान नहीं बचेगा। ग्रामीणों ने राजस्व विभाग में दर्ज रिकार्ड के अनुसार जगह सुरक्षित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अमित कुमार, सुनीता देवी, चांदनी, पूजा, कंठश्री, ऊषा देवी, रेखा देवी, पिंकी, मीरा देवी आदि ग्रामीण शामिल थे।

मेरा मकान 100 साल से भी अधिक समय का बना हुआ था। बिना किसी नोटिस के ही मेरा मकान गिरा दिया गया है। गिराने से पहले चेतावनी तो देनी चाहिए थी।
उदयवीर सिंह

मेरा मकान वर्षों से बना हुआ है पहले कभी रेलवे ने कोई नोटिस आदि नहीं दिया अब अचानक हम लोगों को बेघर किया जा रहा है।
दयाशंकर

ग्रामीणों ने राजस्व विभाग में दर्ज नक्से के अनुसार रेलवे की जगह छोड़कर अपने मकान बनाए थे। आज भी वहीं मकान बने हैं। रेलवे ने अचानक अपनी हद बढ़ा दी है। इससे ग्रामीण बेघर हो रहे हैं।

उमाशंकर

जैसे तैसे एक-एक पैसा एकत्रित कर मकान बनवाया था अब अचानक रेलवे ने मकान गिराने शुरू कर दिए हैं। रेलवे की हद का पत्थर भी लगा है उससे दूरी पर घर बने हैं अब अचानक रेलवे ने अपनी हद बढ़ा दी है।
सुनील कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed