फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Singer Kumar Sanu said Pakistan artists should be banned in India

बेवकूफ और मूर्ख हैं पाक कलाकार, उन पर रोक लगा देनी चाहिए: कुमार सानू

Thu, 28 Feb 2019 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Singer Kumar Sanu said Pakistan artists should be banned in India
ताज महोत्सव में कुमार सानु

बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू ने कहा कि पाकिस्तान के कलाकारों पर रोक लगा देनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच जैसा माहौल चल रहा है, उसको देखते हुए पाक कलाकारों को नहीं बुलाना चाहिए। कुमार सानू बुधवार को ताज महोत्सव के समापन समारोह में आए थे। 

विज्ञापन


पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए गायक कुमार सानू ने ताज महोत्सव के मंच से शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सैनिकों के लिए मुफ्त शो करने की घोषणा की। मीडिया से बात करते हुए कुमार सानू ने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को जो मुंहतोड़ जवाब दिया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। 
विज्ञापन


कुमार सानू ने कहा कि मेरी दिल की ख्वाहिश है कि सेना के बीच जाकर उनके लिए गाने सुनाऊं। सेना मुझे जहां बुलाएगी मैं वहां जाने को तैयार हूं। वहीं पाक कलाकारों पर कहा कि पाकिस्तान में मेरे 98 प्रतिशत फैंस है। पाक कलाकार कहते हैं कि भारत में टैलेंट नहीं है तो वे बेवकूफ और मूर्ख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आज के गानों में अश्लीलता'

गीत-संगीत में हुए बदलाव को लेकर कुमार सानू ने कहा कि अब जो पंजाबी गाने रिलीज हो रहे हैं, उनमें अश्लीलता परोसी जाती है। 90 के दशक के गाने अच्छे थे। इसलिए दोबारा रिपीट किए जा रहे हैं। ताज महोत्सव के समापन समारोह में मुक्ताकाशी मंच से उन्होंने कई गाने गाए। 

ताज महोत्सव की आखिरी शाम बॉलीवुड के पार्श्व गायक कुमार सानू की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। बुधवार शाम को हुई बारिश के बाद भी लोग कुमार सानू को सुनने के लिए पहुंचे। 1990 के दशक के रोमांटिक गीतों को कुमार सानू ने गाया तो दर्शक उनके साथ-साथ गुनगुनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed