फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Similar symptoms of cold and corona infection in many patients in agra

आगरा: सर्दी और कोरोना संक्रमण के एक जैसे लक्षण, बरतें सावधानी...बच्चों का रखें विशेष ख्याल

Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन, बाल रोग और वक्ष रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम-खांसी और हल्का बुखार होने की परेशानी लेकर आते हैं।  

विज्ञापन
Similar symptoms of cold and corona infection in many patients in agra
बच्ची की जांच करतीं डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाक से पानी आना, खराश, सिर में दर्द, हल्का बुखार और जुकाम-खांसी। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में आने वाले मरीजों में आधे से ज्यादा इन्हीं परेशानी के आ रहे हैं। सर्दी में वायरल फ्लू और संक्रमण के यही लक्षण हैं। चिकित्सक स्क्रीनिंग के बाद कोविड जांच कराने और ठीक होने तक होम क्वारंटीन रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

विज्ञापन

एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन विभाग में 380, बाल रोग विभाग में 160 और वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में 180 मरीज औसतन आ रहे हैं। इनमें से आधे से ज्यादा मरीज बुखार, खांसी, सीने में जकड़न, खराश, सिर में हल्के दर्द की परेशानी बता रहे हैं। सर्दी के कारण फ्लू के भी यही लक्षण हैं और संक्रमण के भी। 
विज्ञापन

इमरजेंसी और वार्ड में ऐसे मरीजों की स्क्रीनिंग करने के बाद दवाएं दी जा रही हैं। जुकाम-खांसी और हल्का बुखार रहने वाले मरीजों को तीन से पांच दिन तक घर में आराम करने की भी सलाह दे रहे हैं। सर्दी में बीते महीने के मुकाबले ऐसे मरीजों की संख्या दोगुना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

90 फीसदी बच्चों में निमोनिया, बुखार-खांसी
एसएन कॉलेज के बाल रोग विभाग के डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में लगभग 90 फीसदी बच्चों को बुखार, जुकाम, खांसी, उल्टी करना, पेट दर्द की परेशानी मिल रही है। कई बच्चे सर्दी लगने से भी बीमार पड़ रहे हैं। एक साल तक के बच्चों में निमोनिया ज्यादा मिल रहा है। इसमें बच्चे की तेजी से पसली चल रही है। हाथ-पैर भी नीले पड़ जाते हैं। ऐसे बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। 

इन बातों का रखें ख्याल
- जुकाम-खांसी होने पर घर में भी मास्क लगाकर रखें। 
- गर्म पानी की भाप लें, बच्चों को नैबुलाइजर करवाएं।
- बच्चों को धूप खिलने पर ही खेलने दें। 
- खाली पेट घर से बाहर न जाएं, थ्री लेयर मास्क लगाकर रखें।
- संक्रमित के संपर्क में आने पर होम क्वारंटीन रहें, जांच कराएं।
(जैसा कि डॉ. नंदन सिंह, डिप्टी सीएमओ ने बताया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed