{"_id":"6656ba8fc984f8d86504918a","slug":"sim-card-for-threatening-to-bomb-taj-hotel-and-chhatrapati-shivaji-airport-was-bought-from-agra-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिम कार्ड का काला कारोबार: आगरा से थाईलैंड तक होती है सप्लाई, 50 से 500 रुपये में सड़क किनारे बिक रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सिम कार्ड का काला कारोबार: आगरा से थाईलैंड तक होती है सप्लाई, 50 से 500 रुपये में सड़क किनारे बिक रहे
Wed, 29 May 2024 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 29 May 2024 10:48 AM IST
सार
आगरा में फर्जी सिम कार्ड का काला कारोबार चल रहा है। ताजनगरी से दिल्ली, मुंबई से लेकर थाईलैंड तक सप्लाई होती है। 50 से 500 रुपये में सड़क किनारे बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
calling
- फोटो : istock
विस्तार
मुंबई के ताज होटल और छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के लिए सिम कार्ड यूपी के आगरा से खरीदा गया था। सड़क किनारे केनोपी लगाकर सिम कार्ड बेचे जाते हैं। जिनकी केरल, दिल्ली, मुंबई से लेकर थाईलैंड और दुबई तक सप्लाई है।
विज्ञापन
पिछले महीने अप्रैल में आगरा पुलिस ने ऐसे एक गैंग के चार सदस्यों को पकड़ा था। ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकियां और खत पिछले चार पांच बार आ चुके हैं। आगरा में 50 रुपये से 500 रुपये तक सिम कार्ड सड़क किनारे बिकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा से सिम कार्ड खरीदे जाते हैं। आगरा के फर्जी सिम कार्ड गैंग में इंदौर, हरियाणा, मथुरा अलीगढ़ के युवक शामिल थे। जिनसे 500 से अधिक फर्जी सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किए थे ।
विज्ञापन
मुंबई ट्रैफिक पुलिस व्हाट्सएप नंबर पर ताज होटल व एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर का सिम कार्ड सिकंदराऊ के युवक ने आगरा से खरीदा था। मुंबई पुलिस ने धमकी का पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन