{"_id":"57b753174f1c1bff136eb411","slug":"silver-shine-like-gold-on-the-faces-of-agraites","type":"story","status":"publish","title_hn":" ‘चांदी’ पर सोने जैसे चमके शहरवासियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चांदी’ पर सोने जैसे चमके शहरवासियों के चेहरे
अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
मिठाइ वितरण्ा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल में हार के बाद पीवी सिंधू को भले ही चांदी (रजत पदक) से संतोष करना पड़ा, पर आगरा वासियों के चेहरे पर सोने जैसी चमक दिखाई दी। हर ओर इस जीत की खुशी मनाई गई। मिठाइयां बांटी गई। लोग सोशल मीडिया पर बधाई देते रहे।
सेमीफाइनल में जीत के बाद से प्रशंसक फाइनल मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार शाम को मैच शुरू होते ही लोग टीवी, एलईडी के सामने डट गए। पुरुष के साथ महिलाएं भी मैच देख रही थीं। हर एक प्वाइंट पर दर्शकों के चेहरे का भाव बदल रहा था। लोगों ने कामकाज छोड़कर मैच देखा। प्रत्येक सेट की रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर अपडेट कर रहे थे। पीवी सिंधू की हार से लोग निराश जरूर हुए, लेकिन देश को इस ओलंपिक में पहला रजत मिलने पर खुशी का इजहार किया। संजय प्लेस स्थित भगत हलवाई प्रतिष्ठान के बाहर शिशिर भगत ने मिठाइयां बांटी। होटल और रेस्टोरेंट में खुशी मनाई गई।
चमक रहीं बेटियां, बन माथे की बिंदु...
पीवी सिंधू के रजत पदक जीतने पर सोशल मीडिया पर बधाई का सिलसिला खूब चला। लोगों ने अपने भाव कुछ यूं व्यक्त किए ‘चमक रहीं बेटियां, बन माथे की बिंदु, बढ़ा रही सम्मान देश का साक्षी और सिंधू।’ कई लोगों ने लिखा कि ‘एक बार फिर बेटी ने ही दिलाया भारत को सम्मान, शाबाश! भारत की बेटी तुम स्वयं हीरा हो। हमें आप पर नाज है।’ कइयों ने रियो ओलंपिक में बेटियों के प्रदर्शन के आधार पर ‘सेव द गर्ल चाइल्ड’ की आवाज बुलंद की।