फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Silver Scrap Robbery: Police Question Associates No Breakthrough After Two Days

Agra Crime: चांदी स्क्रैप कारोबारी से लूट...दो दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस, इस बात का है शक

Sun, 28 Dec 2025 09:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Dec 2025 09:06 AM IST
सार

चांदी स्क्रैप कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस दो दिन बाद भी खाली हाथ है। अब पुलिस इस पूरी वारदात को व्यावसायिक रंजिश के रूप में देखते हुए जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Silver Scrap Robbery: Police Question Associates No Breakthrough After Two Days
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दैला थाने के पास नुनिहाई क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात चांदी स्क्रैप कारोबारी से लूट हुई थी। पुलिस अब व्यावसायिक रंजिश में वारदात होने के एंगल पर जांच कर रही है। साथ काम करने वालों से भी पूछताछ हो रही है। अब तक करीब 24 लोगों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


छत्ता के पाय चौकी क्षेत्र निवासी मोहसिन शहर के चांदी कारोबारियों से स्क्रैप की चांदी खरीदते हैं। इसे गलाकर दोबारा काम में लाया जाता है। मोहसिन के पिता मुस्लिम समुदाय में धर्म के मामले में विशेष नाम रखते हैं। मोहसिन के मुताबिक बृहस्पतिवार रात वह फरान के साथ स्कूटर में चार लाख रुपये के करीब चांदी का स्क्रैप लेकर जा रहे थे। एत्माद्दौला थाने के पास बुलेट और अपाचे बाइक पर आए लुटेरों ने पिटाई कर लूट की। स्कूटर और स्क्रैप लूट ले गए।
विज्ञापन


कारोबारी रंजिश के एंगल से जांच करते हुए पुलिस ने परिचित ढलाई कारखाना संचालक राजू प्रजापति और अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि संदिग्धों से पुलिस की 15 टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं। कुछ साक्ष्य मिले हैं। उनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन











 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed