{"_id":"1c5bd5a2379e790f7062166a87fe7510","slug":"silent-protest-at-church-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च पर हमले का मौन विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च पर हमले का मौन विरोध
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट मेरीज चर्च पर हुए हमले को लेकर लोगों में भारी रोष है। सोमवार को ईसाई समाज के युवाओं ने घटना के विरोध में सेंट मेरीज चर्च परिसर में सुबह आठ से शाम चार बजे तक मौन व्रत रखकर प्रार्थना की। उनकी मांग है कि दोषियों को जल्द पकड़ा जाए। युवाओं ने मुख से भले ही कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके द्वारा लगाए गए पोस्टरों ने समाज के दर्द को सभी के सामने रखा। लोग चाहते हैं कि घटना का जल्द खुलासा हो और गुनहगार का पता चल सके।
बता दें, प्रतापपुरा स्थित सेंट मेरीज चर्च पर 16 अप्रैल को तड़के 3:30 बजे कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर माता मरियम और प्रभु यीशू की मूर्ति को तोड़ डाला था। इससे क्रिश्चियन समाज में भारी आक्रोश है। सोमवार को आगरा कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट चर्चों के युवाओं और यंग मेंस क्रिश्चियन एसोसिएशन की ओर से मौन व्रत रखा गया। बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना के लिए शामिल हुए। प्रधान पुरोहित फादर मून लाजरस ने प्रार्थना की। युवाओं में काफी गुस्सा था। हालांकि वे खामोश रहे, लेकिन वहां प्रदर्शित पोस्टर उनके दर्द को प्रकट कर रहे थे। कुछ सवालों पर शासन-प्रशासन से जवाब भी मांगा। प्रदर्शन में फिल्म अभिनेेता रजा मुराद, सिस्टर जोस्फेना, फादर जोयस, फादर जोन रोशन परेरा, एडवर्ड डेनियल, दारिक डीन, डॉ. एंड्रूज प्रकाश, रोनी एल्फ्रिड, डॉ. पीए जॉय, एसजी सिंह, डॉ. दिनेश लाल, डॉ. विजय मैसी, नोरमन थॉमस, जोसफ मसीह, माइकिल सिल्वेरा, जोहनी, लकी मसीह, अल्फ्रेड, जाय, साइमन, रोजमेरी, सनी, बेथोविन, रवि, राफी, आशीष स्नेह आदि मौजूद रहे।
ऐसा क्यों ?
पोस्टर पर सवाल लिख शासन-प्रशासन से जवाब मांगा कि पिछले छह माह में मसीही समाज व चर्चों पर आक्रमण की घटनाएं कैसे बढ़ गई? शांति से जीवन जीने वाले समाज पर हमले कम क्यों नहीं हो रहे? और चर्च पर हमला करने वाले गुनहगार अभी तक क्यों बाहर घूम रहे हैं। क्या हम पर इसी तरह से जुल्म होता रहेगा?
विज्ञापन
23 को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन
यंग मेंस क्रिश्चियन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अमित कपूर ने कहा कि यह मामला बहुत ही गंभीर है। 22 को ईसाई समुदाय के सभी चर्च व संस्थाओं के फादर, सिस्टर्स, प्रेस्बिटर, पास्टर और प्रधानाचार्यों की बैठक होगी। 23 को लखनऊ के समस्त मिशनरी स्कूल बंद कर धरना देंगे। इसमें प्रदेश से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी दिन सुबह सेंट मेरीज चर्च में लोग जमा होंगे और जुलूस के रूप में मंडलायुक्त कार्यालय तक पहुंचेंगे, जहां पर उन्हें ज्ञापन सौंपा जाएगा।