फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   silent marched by bsp

राजस्थान में मटके से पानी पीने पर दलित छात्र की हत्या के मामले को लेकर आक्रोश, निकाला मौन जुलूस

Sat, 20 Aug 2022 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
silent marched by bsp
कासगंज। राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा में स्कूल के मटके से पानी पीने पर शिक्षक के द्वारा दलित छात्र की हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बसपा ने इस मामले को लेकर मौन जुलूस निकालकर छात्र को श्रद्धांजलि दी और दलित अत्याचार पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

बसपा नेता, कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए। जहां से मौन जुलूस निकाला गया। बसपा के जिलाध्यक्ष डीपी सिंह राणा ने बताया कि 9 वर्षीय छात्र की राजस्थान के सुराणा के विद्यालय में स्कूल के मटके से पानी पीने के कारण शिक्षक द्वारा हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और इस सरकार में दलितों का उत्पीड़न बढ़ रहा है। बसपा ने शिक्षक को फंासी की सजा देने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और पीड़ित परिवार पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को बर्खास्त करने, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और पीड़ित परिवार के दो लोगों को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। इस दौरान कमल कुमार बौद्ध, प्रेमपाल, शैतान सिंह भारती, अनिल बघेल, प्रेम कुमार लोधी, सरिता बौद्ध, नवलेश बौद्ध, अमरनाथ, आनंद प्रिय विद्यार्थी, देवेंद्र पुष्कर, राजेंद्र भारती, ललित कुमार, रोहित कुमार, संजय सिंह, मुनेंद्र एडवोकेट, मोहनलाल सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed