फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   silender fire

गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
silender fire
कासगंज के पटियाली में आग से झुलसा नरेश - फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। नगर के मोहल्ला चौक में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। घर में आग लग जाने के बाद नकदी सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। काफी प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन

नरेश कश्यप पुत्र रघुलाल निवासी मोहल्ला चौक घर पर बुधवार की सुबह के समय खाना बन रहा था। परिवार के लोग पास में ही बैठकर खाना खा रहे थे। अचानक ही गैस सिलिंडर के रेगुलेटर में आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते अचानक रेगुलेटर फट गया, जिससे आग फैल गई। आग की चपेट में नरेश, पत्नी राधा, पुत्री चांदनी, पुत्र लक्ष्मण, पुत्री कामनी झुलस गए। आग कमरे में फैल गई।
विज्ञापन

चीख पुकार की आवाजें सुनकर मोहल्ले को लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सिलिंडर को घर से बाहर निकाला। आग लगने से घर में रखी हुई 23 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान जल गया। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी शिव कुमार सिंह व तहसीलदार तिमराज सिंह ने आग में झुलसे परिवार के सभी सदस्यों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां मौजूद चिकित्सकों ने सभी लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। नरेश ने गैस कंपनी के ख़िलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed