फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sikri's sons shined in the National Lagori, winning bronze medals; the victorious athletes were welcomed with a grand road show on their return to the town.

Agra News: नेशनल लागोरी में चमके सीकरी के लाल, जीता कांस्य पदक, विजयी खिलाड़ियों के लौटने पर कस्बे में भव्य रोड शो निकालकर किया गया स्वागत

Thu, 16 Apr 2026 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sikri's sons shined in the National Lagori, winning bronze medals; the victorious athletes were welcomed with a grand road show on their return to the town.
फतेहपुर सीकरी। खेल के मैदान में फतेहपुर सीकरी के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित राष्ट्रीय लागोरी प्रतियोगिता में सीकरी के छात्रों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। सोमवार को विजयी खिलाड़ियों के कस्बे में लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और रोड शो निकालकर खुशियां मनाई गईं।
विज्ञापन

रेवाड़ी में 10 से 13 अप्रैल तक आयोजित हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सीकरी के हिमांशु गोयल, प्रतीक और यतेंद्र का चयन प्रदेश की टीम में हुआ था। कठिन मुकाबलों के बीच 13 अप्रैल को हुए फाइनल राउंड में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सोमवार को जब पदक विजेता छात्र कस्बे में पहुंचे, तो स्कूली बच्चों और स्थानीय निवासियों ने उनके सम्मान में रोड शो निकाला। नगर में जगह-जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई और जलपान कराकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान पूरा कस्बा भारत माता की जय और विजयी छात्र अमर रहें के नारों से गूंज उठा। छात्रों की इस उपलब्धि पर पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोकचंद मित्तल, वर्तमान अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम, राहुल घाटी, मुरारीलाल गोयल, मुकुल अग्रवाल, राजीव मित्तल, रिशु अग्रवाल, डॉ. नरेश शर्मा, नवीन कुमार वर्मा, नरेश सिंघल और शुभम ने बच्चों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


बेटियों ने भी रचा इतिहास, आगरा मंडल में पाया प्रथम स्थान
खिलाड़ियों की सफलता का सिलसिला यहीं नहीं थमा। बीते बुधवार को आगरा में आयोजित जूनियर राजकीय लागोरी प्रतियोगिता में सीकरी के रासा स्कूल के बच्चों ने प्रदेश की विभिन्न टीमों को धूल चटाते हुए मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें बालिका वर्ग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। विद्यालय की चार बालिकाओं दिव्या, दीक्षा, स्वीटी और लवली का भी चयन प्रदेश की टीम के लिए हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed