{"_id":"69d966f4bd5f8fdb90026ea9","slug":"signal-received-oknow-load-trial-will-be-done-testing-going-on-at-five-metro-stations-will-run-from-may-june-to-isbt-agra-news-c-25-1-agr1036-1031933-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिग्नल मिले ओके...अब होगा भार का ट्रायल, मेट्रो के पांच स्टेशनों पर चल रहा परीक्षण, मई-जून से आईएसबीटी तक दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिग्नल मिले ओके...अब होगा भार का ट्रायल, मेट्रो के पांच स्टेशनों पर चल रहा परीक्षण, मई-जून से आईएसबीटी तक दौड़ेगी
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो के पांच स्टेशनों पर ट्रायल में सिग्नल ओके मिले हैं। तीन दिन मेट्रो चलाकर सिग्नल को परखा गया। अब दो-तीन दिन में भार का ट्रायल होगा। इसके बाद हाईस्पीड ट्रायल शुरू होंगे। मई-जून से मेट्रो आईएसबीटी तक चलने लगेगी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें 13 स्टेशन हैं और इसकी दूरी करीब 14 किमी है। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक छह स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन चल रही है। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन पर मेट्रो के लिए तीन चरणों में ट्रायल चल रहे हैं।
पहले चरण में मेट्रो के सिग्नल परखे गए। इसमें सभी ठीक रूप से संचालित मिले। दूसरे चरण में भार का ट्रायल होगा, जिसमें यात्रियों के वजन के बराबर रेत की बोरियां रखी जाएंगी। ये दो-तीन दिन में शुरू हो जाएंगे। आखिरी में हाईस्पीड ट्रायल होंगे, जिसमें मेट्रो की गति को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर अधिकतम 90 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार तक दौड़ाया जाएगा। इसके बाद आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।