फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sick person careless about eating habits

Agra News: खान-पान में लापरवाही कर रही बीमार

Sun, 28 Apr 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Sick person careless about eating habits
मैनपुरी। गर्मी के मौसम में खान-पान में लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। फास्ट फूड और शादी विवाह में भीषण गर्मी से बीमारियां भी बढ़ रही हैं। लोग उल्टी, दस्त, पेट दर्द से बीमार हो रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के पास इन दिनों मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। चिकित्सक लोगों की खान-पान में लापरवाही को इसका जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी में सुबह से लेकर रात तक उल्टी, दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यहां पिछले 24 घंटे में 106 मरीजों को भर्ती कराया गया। पांच मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई क लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से ऐसे लगभग सौ मरीज प्रतिदिन इमरजेंसी में पहुंच रहे हैं। इससे इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक सब बेड मरीजों से भर गए हैं। बाकी मरीजों ओपीडी से उपचार करा रहे हैं। सुबह से शाम और रात तक जिला अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। ऐसा ही कुछ हाल शहर के निजी चिकित्सकों के पास है। जहां ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक इसके पीछे लोगों द्वारा सेवन किया जाने ठंडा, बासा फास्ट फूड और अधिक तेल व मशाले युक्त भोजन बता रहे हैं। इमरजेंसी में पहुंचने वाले अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित हैं। सभी मरीजों को परामर्श और दवाएं दीं जा रहीं हैं। जिन मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता है, उन्हें किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed