फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sick lady died in mainpuri

Agra News: बीमार महिला की मौत, उपचार न कराने का आरोप

Tue, 22 Nov 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
sick lady died in mainpuri
भोगांव। गांव विनोदपुर निवासी एक बीमार महिला की मौत हो गई। परिजन शव का अंतिम संस्कार करते, उससे पूर्व मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर इलाज न कराने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के भींगपुर निवासी अतुल कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि सोमवार की शाम उसकी बहन पूजा की ससुराल गांव विनोदपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बहनोई रूपेश कुमार व अन्य ससुरालीजन रात को ही अंतिम संस्कार करना चाहते हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस गांव विनोदपुर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई अतुल कुमार ने बताया कि बहन की शादी वर्ष 2011 में रूपेश के साथ की थी, भांजी के जन्म के बाद से ही ससुरालीजन उसका इलाज नहीं करा रहे थे। सोमवार को अचानक बहन की तबियत खराब हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुरालीजनों ने उन्हें भी सूचना नहीं दी, शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed