{"_id":"5ea678a48ebc3e902f36c4da","slug":"siblings-of-corona-infected-youth-run-away-from-quarantine-center","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर से भागे संक्रमित युवक के भाई-बहन, पुलिस-प्रशासन में खलबली, तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर से भागे संक्रमित युवक के भाई-बहन, पुलिस-प्रशासन में खलबली, तलाश शुरू
Mon, 27 Apr 2020 11:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
गोरहा क्वारन्टीन सेंटर, कासगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज के गोरहा क्वारन्टीन सेंटर से कोरोना संक्रमित युवक के दो भाई-बहन भाग निकले। इस सूचना पर अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। कासगंज पुलिस दोनों की तलाश करने में जुटी हुई है।
बता दें कि कासगंज के मोहल्ला मोहन गली कायस्थान, सोरों के गांव गोयती व पटियाली के गांव नगला अब्दाल के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन तीनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। तीनों संक्रमितों की जांच की प्रक्रिया अभी जारी है।
जिले में विभिन्न जिलों से आए 2189 लोग और विभिन्न राज्यों से 9303 लोग
कोरोना की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हर व्यक्ति तक पहुंच कायम करने के लिए कॉलसेंटर स्थापित किया गया है। कॉल सेंटर से प्रतिदिन अन्य जिलों और अन्य प्रांतों से आए 11515 लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। इन सभी लोगों के पूरे ब्योरे की सूची प्रशासन ने तैयार की है।

जिले में बाहर से आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जिले में लॉकडाउन के बाद बाहर से तकरीबन 11 हजार लोग आए। प्रशासन ने इन सभी को क्वारंटीन किया हुआ है। इसके बावजूद इन पर नजर रखी जा रही है, जिससे जिले में कोराना का प्रसार नहीं हो। इसके लिए जिले में कॉल सेंटर इन लोगों की जानकारी जुटा रहा है।
कॉलसेंटर की टीम की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग एवं ग्राम पंचायत विभाग को सौंपी गई है, जो प्रतिदिन प्रात: बजे से 4 बजे तक फोन करके सभी की सेहत की जानकारी ले रहे हैं। बाहर से आए लोगों में कुल 29 लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं।
इनकी बीमारी के संबंध में भी विशेष तौर पर जानकारी की जा रही है। जिले में 2189 लोग प्रदेश के अन्य जिलों से आए हैं। इसमें 2021 लोग गांव में पहुंचे तो 168 लोग शहर और कस्बों में। इसी प्रकार अन्य प्रांतों से 9303 लोग पहुंचे हैं। इनमें से 8668 लोग ग्रामीण इलाकों में रह रहे हैं और 635 लोग शहर व कस्बों में।

विदेश से आने वाले लोगों की संख्या 23 है। प्रशासन की प्राथमिकता इन सब की निगरानी है। प्रशासन का मानना है कि इनमें से कोई भी व्यक्ति संक्रमण का वाहक न बन सके। इसके लिए प्रतिदिन कॉलसेंटर से सेहत आदि के बारे में जानकारी ली जा रही है।