फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sibbling funeral in kundi village

गांव कूंडी में एक साथी जली सगे भाइयों की चिताएं

Thu, 18 Aug 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
sibbling funeral in kundi village
18एमएनपी-08-कुसमरा के गांव कूंड़ी में हादसे के बाद एकत्रित ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
कुसमरा। थाना बेवर क्षेत्र के गांव कूंडी निवासी एक परिवार 16 अगस्त को हरियाणा में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में सगे भाई व छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचे तो भाइयों की चिताएं एक साथ जलीं, गमगीन माहौल में छह साल की बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव कूंडी निवासी अखिलेश सक्सेना (38) पत्नी बच्चों के साथ कई वर्ष से पंजाब के भठिंडा में रह कर एक फैक्टरी में काम कर रहे थे। कुछ दिनों बाद उन्होंने अपने भाई भूरे (27) को भी वहां पर बुला लिया और दोनों भाई साथ काम करने लगे। एक सप्ताह पूर्व अखिलेश, भाई व पत्नी बच्चों के साथ राजस्थान के गोगामेड़ी मंदिर दर्शन करने गए थे। 16 अगस्त को वापस लौटते समय हरियाणा के सिरसा में कार अनियंत्रित होकर एक गड्ढा में पलट गई थी। हादसे में अखिलेश, भूरे और अखिलेश की पुत्री प्रिया (6) की मौत हो गई। वहीं, अन्य परिजन घायल हो गए। बृहस्पतिवार को तीनों के शव जब गांव पहुंचे तो परिजन में कोहराम मच गया। सगे भाई अखिलेश व भूरे की चिताए एक साथ जलाई गईं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं छह साल की मासूम प्रिया के शव को दफनाते हुए परिजन बेहद दुखी नजर आए। हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत की जानकारी पर क्षेत्रीय विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह यादव, सतीश बाबू यादव, जगराम सिंह यादव, प्रधान प्रतिनिधि संटी यादव, संतोष, रामवीर, कश्मीर सिंह आदि ने आवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed