फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sib team investigating income of jewelers

नोटबंदी के दौरान व्यापारी ने किया कुछ ऐसा, व्यापार पहुंचा 100 करोड़ के पार

Thu, 15 Mar 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 15 Mar 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
sib team investigating income of jewelers
सोना - फोटो : amar ujala
मथुरा में नोटबंदी के दौरान सराफा कारोबारी नीरज अग्रवाल ने सोने और चांदी की इतनी बिक्री कर दी थी कि उनका टर्नओवर 100 करोड़ को भी पार कर गया। 
विज्ञापन


एसआईबी की टीम ने इस मामले में जांच की और प्रशासनिक अफसरों की टीम को लगाया। इस मामले में अभी एक और जांच चल रही है। नोटबंदी के दौरान कारोबारी नीरज अग्रवाल ने बिक्री का फर्जीवाड़ा किया था। 

बिक्री के दौरान उन्होंने इस बात का भी ध्यान नहीं रखा कि उनके पास स्टॉक ही नहीं है। बिक्री का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ा तो वाणिज्य कर विभाग के अफसर भी हैरान रह गए। 
विज्ञापन

वाणिज्यकर विभाग की विशेष अन्वेषण विभाग की टीम ने जब पड़ताल की तो सामने आया कि नीरज अग्रवाल ने स्टॉक से ज्यादा की बिक्री कर दी है। 

इस पर वाणिज्य कर विभाग ने उन पर कर निर्धारण की कार्रवाई की। इतना ही नहीं इस मामले में विभाग के संबंधित प्रशासनिक कार्यालय में जांच भी चल रही है।

नोटबंदी के बाद नीरज अग्रवाल की बिक्री 100 करोड़ को भी पार कर गई थी। अनूप कुमार प्रधान, ज्वाइंट कमिश्नर, दल वाणिज्य कर मथुरा कहा कि जो उनकी सामान्य बिक्री से कई गुना थी।

एसआईबी की जांच में एक बात और सामने आई कि उन्होंने अपने स्टॉक से ज्यादा बिक्री कर दी। कर निर्धारण की कार्रवाई की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed