फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shrimp turned out to be in the lunch bread

Agra News: मध्याह्न भोजन की रोटी में निकला झिंगुर

Fri, 27 Sep 2024 05:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Shrimp turned out to be in the lunch bread
कासगंज। जिले में मध्याह्न भोजन की खराब गुणवत्ता का एक और मामला सामने आ गया। शेरवानी इंटर कॉलेज न्यौली में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन की रोटी में झींगुर निकला। भोजन का परीक्षण करते समय ही मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद विद्यालय ने भोजन का वितरण नहीं कराया। भोजन को वापस भेज दिया गया। शेरवानी इंटर कॉलेज में नीम करोरी स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से 477 बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन की आपूर्ति दी जाती है। संस्था के कर्मी जब विद्यालय में भोजन लेकर पहुंचे प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने भोजन का परीक्षण किया। इस दौरान रोटी को खोलकर देखा गया तो उसमें मरा हुआ झींगुर निकला। इसके बाद प्रधानाचार्य ने भोजन को लेने से मना कर दिया। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने बताया कि रोटी में झींगुर निकलने के बाद भोजन को वापस कर दिया गया है। इसके साथ ही संस्था से भोजन लेने पर रोक लगा दी गई है। मामले की जानकारी डीआईओएस, बीएसए को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed