फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Agra News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Mon, 27 Oct 2025 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra
आगरा। श्री अग्रबंधु सेवा ट्रस्ट की ओर से रविवार को बल्देव धर्मशाला, बल्केश्वर से भव्य कलश यात्रा निकालकर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में आयोजित भागवत कथा से पूर्व पारंपरिक वेशभूषा में 101 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। बैंडबाजों की स्वर लहरियों पर नाचती-गाती महिलाएं बेहद उत्साह के साथ यात्रा में सम्मिलित हुईं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। झूमते-गाते श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा बलदेव धर्मशाला से प्रारंभ होकर किशन नगर, सरस्वती नगर, इंद्रा एंक्लेव, सीताराम कॉलोनी, महादेव मंदिर होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। रथ पर विराजमान कथा व्यास संत अरविंद जी महाराज भक्तों को आशीर्वाद देते चल रहे थे।
विज्ञापन


कथा के प्रथम दिन व्यास जी ने कहा कि भागवत का श्रवण करने वाला कोई भी व्यक्ति दुखी नहीं होता है। भगवान शिव ने शुकदेव बनकर सारे संसार को भागवत का महत्व समझाया। कथा के मुख्य यजमान राकेश गुप्ता और मीना गुप्ता हैं। संयोजक वीके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को शुकदेव कथा, भीम स्तुति, परीक्षित जन्म, कपिल देव आहुति संवाद और सृष्टि निर्माण की कथा का वर्णन होगा। यह कथा 1 नवंबर तक महालक्ष्मी मंदिर पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बैजनाथ गुप्ता, मधुबाला अग्रवाल, ममता शर्मा, शशि ओम गुप्ता, आरती अग्रवाल, आशा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, अमित गुप्ता, भोलानाथ अग्रवाल, सचिन गुप्ता, मनीष अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, डॉ. अशोक अग्रवाल और बॉबी जोनाई आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed